Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 27 मार्च 2024

Rajasthan Teacher: क्रमोन्नत उमावि में व्याख्याता पद अब तक स्वीकृत नहीं, दस हजार पदों पर होगी पदोन्नति, फिर भी क्रमोन्नत विद्यालयों को नहीं मिलेंगे शिक्षक



Rajasthan Teacher: क्रमोन्नत उमावि में व्याख्याता पद अब तक स्वीकृत नहीं, दस हजार पदों पर होगी पदोन्नति, फिर भी क्रमोन्नत विद्यालयों को नहीं मिलेंगे शिक्षक


शिक्षा विभाग में करीब दस हजार वरिष्ठ अध्यापकों को पदोन्नति देकर व्याख्याता बनाने की तैयारी चल रही है। पर इसके बाद भी राज्य में क्रमोन्त्रत उमावि के विद्यार्थियों को व्याख्याता नहीं मिल सकेंगे। क्योंकि अब तक क्रमोन्त्रत विद्यालयों में व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। ऐसे में पदोन्नति से दस हजार व्याख्याता बनने के बावजूद क्रमोन्त्रत विद्यालय उनसे वंचित ही रहेंगे। शिक्षक नेता मोहर सिंह सलावद ने बताया की शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता डीपीसी की प्रक्रिया प्रारंभ कर रखी है।  इससे हीर लगभग 10 हजार वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता के रूप में नियुक्ति मिलेगी। गौरतलब है कि पिछली राज्य सरकार ने विद्यालयों को थोक में क्रमोन्त्रत तो कर दिया।


 मगर वहां व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं किए। इसके चलते विद्यालय क्रमोन्नति का पूरा व सही लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल सका है। पिछले तीन वर्षों में क्रमोन्नत किए गए विद्यालयों में व्याख्याता पदों की मंजूरी नहीं दी गई है। वर्ष 2021, 2022 तथा 2023 में क्रमोन्त्रत उमावि व्याख्याता पदों की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। इन तीन वर्षों में राज्य सरकार ने प्रदेश भर में करीब छह हजार विद्यालयों को उमा में क्रमोन्नति दी थी। एक क्रमोन्नत विद्यालय में तीन व्याख्याता के हिसाब से छह हजार विद्यालयों में 18 हजार व्याख्याता पदों की स्वीकृति का इंतजार हो रहा है।


3 हजार 832 विद्यालय हुए क्रमोन्नत : प्रदेश भर में

मार्च 2023 में 3 हजार 832 विद्यालयों को एक साथ माध्यमिक से उमा में क्रमोन्नत किया गया था। नवंबर 2021 में क्रमोन्नत 240 उमावि में भी प्रति विद्यालय केवल 1-1 व्याख्याता पद ही स्वीकृत है। वर्ष 2022 व 2023 में 1800 उप्रावि को सीधे उमावि में क्रमोन्नत किया गया था। नवंबर 2021 में 635 उप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया था। बाद में इन सभी को मार्च 2022 में उमा में क्रमोन्नत कर दिया। इन विद्यालयों में अभी तक वरिष्ठ अध्यापक के पद भी स्वीकृत नहीं किए गए हैं। इस प्रकार कुल 6 हजार विद्यालयों में प्रति विद्यालय तीन व्याख्याता पदों के हिसाब से 18 हजार पदों की स्वीकृति की प्रतीक्षा है। इसके अलावा 600 विद्यालयों में प्रति विद्यालय 6-6 पदों के हिसाब से 3 हजार 600 वरिष्ठ अध्यापक पदों की स्वीकृति होनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें