Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 24 जनवरी 2022

UP Lekhpal 2022 : सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय से लेखपाल भर्ती में आएंगे 50 प्रतिशत प्रश्न, इन टॉपिक्स को कवर कर अपनी तैयारी को कर सकते हैं मजबूत



UP Lekhpal 2022 : सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय से लेखपाल भर्ती में आएंगे 50 प्रतिशत प्रश्न, इन टॉपिक्स को कवर कर अपनी तैयारी को कर सकते हैं मजबूत

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल के 8085 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में PET में हिस्सा लेने वाले बारहवीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 

सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय है महत्वपूर्ण :

इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 50 प्रतिशत प्रश्न सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय से पूछा जाएगा। गौरतलब है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास टॉपिक्स से 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। राज्य में इससे पहले होने वाली लेखपाल भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता था, लेकिन अब लेखपाल भर्ती से इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है और अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

इन दोनों विषयों की पूरी तैयारी के लिए कवर कर ले ये टॉपिक्स :

इस परीक्षा के लिए जारी किए गए सिलेबस के मुताबिक सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था तथा केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को इन दोनों विषयों के अंतर्गत आने वाले इन टॉपिक्स को कवर कर लेना चाहिए। इससे अभ्यर्थियों के परीक्षा में 50 फीसदी अंक पक्के हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें