Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

UP Rajaswa Lekhpal 2022: राजस्व लेखपाल बनने के लिए ग्राम समाज के इन सवालों को बारीकी से करना होगा तैयार, एग्जाम में बढ़ सकता है आपका स्कोर


 

UP Rajaswa Lekhpal 2022: राजस्व लेखपाल बनने के लिए ग्राम समाज के इन सवालों को बारीकी से करना होगा तैयार, एग्जाम में बढ़ सकता है आपका स्कोर

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSC) अब बहुत ही जल्द राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तिथियों का ऐलान करने वाला है। आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने का अवसर दिया है जिसके लिए कैंडिडेट्स को उनके पीईटी स्कोर के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि कितने अंक लाने वाले अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा से जुड़ी सूचना के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए।

ये हैं ग्राम समाज विषय के कुछ महत्वपूर्ण सवाल : 

उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्व खाद्यान्न फसल है?

उत्तर-  गेहू

शाहजहानी जरीब की कुल लंबाई कितनी होती है?

उत्तर- 165 फीट

शुष्क खेती में वार्षिक की वर्षा कितने सेंटीमीटर से कम पाई जाती है?

उत्तर- 50 सेंटीमीटर

वृक्षों तथा झाड़ियों की कृषि जिनमें उनका संरक्षण तथा संवर्धन होता है कहलाता है?

उत्तर- ओवरी कल्चर

पाद पालय एक सुविधा है?

उत्तर- नियंत्रित परिस्थितियों में पौधे उगाने के लिए

भारत अपनी दलहन खपत का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्पादित कर लेता है?

उत्तर- 55%

करारोपण एवं लेखा, ग्राम पंचायत की किस समिति के क्षेत्राधिकार में आते हैं?

उत्तर- सामान्य प्रशासन समिति

इंद्रप्रस्थ योजना किससे संबंधित है?

उत्तर-  जेल प्रतिभाओं  को प्रोत्साहित करने से 

भारत के संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार पंचायत के सदस्य के निर्वाचन हेतु न्यूनतम आयु कितने निर्धारित है?

उत्तर-  21 वर्ष

 दो पंचायतों के मध्य विवाद की दशा में विवाद का निपटारा अंततः किसके द्वारा किया जाता है?

उत्तर-  राज्य शासन द्वारा

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें