Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 23 मार्च 2022

23 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi



23 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi

प्रश्न- वर्ष 2022 का पहला चक्रवाती तूफान “आसनी” का नामकरण किस देश ने किया है ?

उत्तर – श्रीलंका

प्रश्न- भगत सिंह, राजदेव और सुखदेव को फाँसी की सजा किस दिन सुनाई गई थी ?

उत्तर – 23 मार्च 1931

प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस का 36वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया गया ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न- 14 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक आयोजित सैन्य अभ्यास “कोल्ड रिस्पॉन्स 2022” का संबंध किस संगठन से है ?

उत्तर – NATO

 प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में “डोल उत्सव” या डोलजात्रा त्योहार मनाया गया है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

प्रश्न- हाल ही में पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला तैराक कौन बनी है ?

उत्तर – जिया राय

प्रश्न- हाल ही में प्रितज्कर पुरस्कार 2022 जीतने वाले पहले अफ्रीकी कौन बने है ?

उत्तर – फ्रांसीसी केरे

प्रश्न- हाल ही में किसने एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीता है ?

उत्तर – पंकज आडवाणी

प्रश्न- हाल ही में भारतीय मूल के किस चिकित्सक को व्हाइट हाउस का नया कोविड रिस्पॉन्स कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – आशीष झा

प्रश्न- हाल ही में किस देश के नए राष्ट्रपति सरदार बर्डीमुखामेदोव चुने गए है ?

उत्तर – तुर्कमेनिस्तान


भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा 

हाल ही में भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा वाला राज्य नागालैंड बना है। इसने पेपरलेस कार्यप्रणाली को अपनाने हेतु नेशनल ई-विद्या एप्लीकेशन ( NeVA ) कार्यक्रम लागू किया है। NeVA एक प्रकार की कार्य-प्रवाह प्रणाली है, जिसे NIC क्लाउड मेघराज पर तैनात किया गया है। यह सदन के अध्यक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही के सुचारू रूप से संचालन के साथ ही सदन के विधायी कार्य को कागज रहित या पेपरलेस तरीके से संचालित करने में मदद करता है।

NeVA एक सदस्य केंद्रित और डिवाइस न्यूट्रल एप्लीकेशन है, जिसे सदस्यों के संपर्क विवरण, व्यवसाय की सूची, प्रक्रिया नियमों, बुलेटिन नोटिस, तारांकित या अतारंकित प्रश्नों के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर सदस्यों के विभिन्न कार्यवाही को स्मार्ट तरीके से संभालने के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य देश की विधायिकाओं को एक मंच प्रदान कर एक साथ लाना है।


संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये 2022 

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये 2022 का नौवां संस्करण इस वर्ष आयोजित होगा। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है, जो वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजित होता है। क्रेओल भाषा में लामितिये का अर्थ दोस्ती होता है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं का आदान प्रदान करना है।

नवरोज त्योहार 

नवरोज को पारसी नववर्ष के रूप में जाना जाता है। फारसी में नव का अर्थ नया और रोज का अर्थ दिन होता है। नवरोज का शाब्दिक अर्थ नया दिन होता है। भारत में नवरोज 200 दिन बाद आता है और अगस्त के महीने में मनाया जाता है, क्योंकि यहां पारसी शहंशाही कैलेंडर को मानते है, जिसमें लीप वर्ष नहीं होता है। यह वैश्विक स्तर पर मार्च महीने में मनाया जाता है।

भारत में नवरोज को फारसी राजा जमशेद के नाम पर जमशेद-ए-नवरोज के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि राजा जमशेद को शहंशाही कैलेंडर बनाने का श्रेय दिया जाता है। भारत में लोग इस त्योहार को वर्ष में दो बार मनाते है। वर्ष 2009 में, नवरोज को यूनेस्को द्वारा भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें