9 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs in Hindi | Daily Current Affairs
प्रश्न- स्त्री मनोरक्षा परियोजना का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया ?
उत्तर – महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी
प्रश्न- SLINEX भारत और किस देश के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है ?
उत्तर – श्रीलंका
प्रश्न- हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने “School Health Clinics” का उद्घाटन किया है ?
उत्तर – नई दिल्ली
प्रश्न- हाल ही में “टोही उपग्रह प्रणाली” का परीक्षण किस देश ने किया है ?
उत्तर – उत्तर कोरिया
प्रश्न-वर्ष 2022 के लिए “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” की थीम क्या है ?
उत्तर – Gender Equality today for a sustainable tomorrow
प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किस वर्ष किया गया ?
उत्तर – वर्ष 1975 में
प्रश्न- 06 मार्च 2022 को “पुणे मेट्रो रेल परियोजना” का उद्घाटन किसने किया ?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
प्रश्न- भारत का पहला स्वदेशी प्रशिक्षण विमान कौन सा है, जिसने 5 मार्च को अपना समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है ?
उत्तर – हंसा एनजी
प्रश्न- कन्याकुमारी वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है ?
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न- 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( National Safety Day ) कब मनाया गया ?
उत्तर – 04 मार्च 2022
प्रश्न- नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में “आरोग्य वनम” कितने क्षेत्र में फैला हुआ है ?
उत्तर – 6.6 एकड़ में
प्रश्न- हाल ही में किस देश ने फेसबुक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है ?
उत्तर – रूस
प्रश्न- स्वच्छता, स्वाधीनता और सुलभ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का आयोजन कब किया गया ?
उत्तर – 05 मार्च 2022
प्रश्न- आवास और शहरी मामले के मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और जलशक्ति मंत्रालय ने स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का आयोजन किसके सहयोग से किया ?
उत्तर – सुलभ इंटरनेशनल
प्रश्न- प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 08 मार्च
स्वच्छाग्रह कार्यक्रम
देश के नागरिकों में स्वाधीनता और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का आयोजन 05 मार्च 2022 को किया गया। सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आवास और शहरी मामलें के मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छाग्रह पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वच्छता, स्वाधीनता और सुलभ” पर जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम स्वच्छता की एक स्थायी संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से युवाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 2022
संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन वर्ष 1975 में किया गया था।
बोल्टजमैन पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय
वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित बोल्टजमैन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति प्रोफेसर दीपक धर है। इन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन हॉपफिल्ड के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। अगस्त 2022 में, टोक्यो में होने वाले स्टेटफिस 28 सम्मेलन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
बोल्टजमैन पुरस्कार, हर 3 वर्ष में सांख्यिकीय भौतिकी के लिए इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिजिक्स ( IUPAP ) द्वारा स्टैटफिस सम्मेलन में प्रदान किया जाता है। IUPAP की स्थापना वर्ष 1922 में ब्रुसेल्स में 13 सदस्य देशों के हुई थी लेकिन इसकी पहली आमसभा वर्ष 1923 में पेरिस में आयोजित किया गया था। वर्ष 1948 में भारत इसमें शामिल हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें