Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

30 April 2022 Current Affairs in Hindi । Today's Current Affairs in Hindi । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स



30 April 2022 Current Affairs in Hindi ।   Today's Current Affairs in Hindi  । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स  


 1). जेंडर इक्वलिटी सिल प्रोग्राम के तहत किस देश को गोल्ड सर्टिफिकेशन दिया गया है ?

उत्तर – आइसलैंड

2). हाल ही में मध्यस्थता और सूचना प्राद्यौगिकी पर राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?

उत्तर – गुजरात

3). हाल ही में INFF Facility किन वैश्विक संगठनों द्वारा लॉन्च किया गया है ?

उत्तर – UNDP, OECD और EU

4). हाल ही में चर्चा में रही, कवार पनबिजली परियोजना किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित है ?

उत्तर – जम्मू कश्मीर

5). बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा बनाने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन बना है ?

उत्तर – मध्य अफ्रीकी गणराज्य

6). हाल ही में सुर्खियों में रहा, क्यूकेनहॉफ ट्यूलिप पार्क किस देश में स्थित है ?

उत्तर – नीदरलैंड

7). हाल ही में चर्चा में रहा, मालचा महल कहाँ स्थित है ?

उत्तर – नई दिल्ली

8). अप्रैल 2022 में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से हट गया है ?

उत्तर – रूस

9). टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग 2022 में पहला स्थान किस यूनिवर्सिटी को मिला है ?

उत्तर – वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी

10). सुर्खियों में रहने वाला, पार्सिवरेंस रोवर किस अंतरिक्ष एजेंसी से संबंधित है ?

उत्तर – नासा


बिटकॉइन को आधिकारिक मुद्रा अपनाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना मध्य अफ्रीकी गणराज्य :

मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने अप्रैल 2022 में बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपना लिया है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले अल साल्वाडोर ने सितंबर 2021 में बिटकॉइन को आधिकारिक मुद्रा के तौर पर अपनाने वाला पहला देश बना था।

बिटकॉइन क्या है ? 

बिटकॉइन एक विकेंद्रीकृत डिजिटल या वर्चुअल करेंसी है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। बिटकॉइन दो पक्षों के बीच किया जाने वाला लेन-देन है, जिसमें किसी बैंक, सरकार या अन्य वित्तीय संस्थान की मध्यस्थता नही होती है। इसे क्रिप्टोकरेंसी के एक प्रकार के रूप में भी जाना जाता है।


मालचा महल सुर्खियों में :

दिल्ली सरकार द्वारा 14वीं सदी के स्मारक मालचा महल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। तुगलक शासन के दौरान सेंट्रल रिज में बने इस प्राचीन महल का पुनरुद्धार कराकर, उसे शहर के पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना दिल्ली सरकार बना रही है। मालचा महल अवध के नवाब के स्वघोषित उत्तराधिकार का निवास स्थान था लेकिन सितंबर 2017 में कथित शाही परिवार के आखिरी सदस्य की मौत के बाद यह स्थान उपेक्षा का शिकार है।

मालचा महल :

मालचा महल का निर्माण 1325 ईस्वी में तत्कालीन सुल्तान फिरोज शाह तुगलक द्वारा कराया गया था। इस महल का प्रयोग लंबे समय तक हंटिंग लॉज के रूप में किया गया और बाद में यह अवध के नवाब के वंशजों का निवास स्थान बन गया। ऐसा माना जाता है की, अवध की बेगम विलायत महल के नाम पर इसे “विलायत महल” कहा जाने लगा। वर्ष 1985 में सरकार द्वारा महल का स्वामित्व प्रदान किया गया था।

वर्ष 1993 में बेगम की आत्महत्या के बाद, मालचा महल उनकी बेटी सकीना महल और राजकुमार अली रजा ( साइरस ) के स्वामित्व में आ गया था। वर्ष 2017 में राजकुमार की मृत्यु हो गई तथा उनकी मृत्यु से कुछ वर्ष पहले ही उनकी बहन का देहांत हो चुका था।



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें