Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 मई 2022

Daily Current Affairs | 6 May Current Affairs 2022


 Daily Current Affairs | 6 May Current Affairs 2022


1). प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन कब किया जाता है ?

उत्तर – 4 मई

2). हाल ही में किस संगठन के द्वारा “द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फॉरेस्ट 2022” रिपोर्ट जारी की गई है ?

उत्तर – खाद्य और कृषि संगठन

3). 75वें कान फिल्म महोत्सव में पहली बार किस देश को “सम्मानित देश” बनाया गया है ?

उत्तर – भारत

4). मई 2022 में, भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 0.40 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है ?

उत्तर – 4.4 प्रतिशत

5). हाल ही में 61वें बोडो साहित्य सभा के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया गया है ?

उत्तर – असम

6). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “जीवला” विशेष ऋण योजना शुरू की है ?

उत्तर – महाराष्ट्र

7). प्रतिवर्ष “विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस” कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 5 मई

8). हाल ही में किस देश के दो छात्रों ने नासा रोवर चैलेंज जीता है ?

उत्तर – भारत

9). हाल ही में भारत सरकार द्वारा किसे कल्याण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – विवेक रूसिया

10). प्रतिवर्ष भारत में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन कब किया जाता है ?

उत्तर – 14 अप्रैल


अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस 2022 

प्रतिवर्ष 4 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य इन अग्निशमन कर्मियों को याद करना है जिन्होंने समाज की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है। अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का प्रतीक लाल और नीला रिबन है, जिसमें लाल रंग आग को तथा नीला रंग पानी को दर्शाता है। ये रंग दुनियाभर में आपातकालीन सेवाओं का संकेत देते है।

माना जाता है की 4 जनवरी 1999 को ऑस्ट्रेलिया के वनों में लगी आग बुझाने के दौरान पाँच अग्निशमन कर्मियों की मृत्यु हो गई थी, और इसी घटना को चिन्हित करते हुए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस अग्निशामकों को उनकी प्रतिबद्धता, असाधारण साहस और निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद करने हेतु मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष भारत में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1944 में 14 अप्रैल को मुंबई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई थी, जिसमें काफी मात्रा में रुई, विस्फोटक और युद्ध उपकरण थे। इस आग पर काबू पाने की कोशिश में 66 अग्निशमनकर्मी आग की चपेट में आकर अपने प्राण गंवा दिए थे। इन्हीं अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।


द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फॉरेस्ट रिपोर्ट 2022 

खाद्य और कृषि संगठन द्वारा 2 मई 2022 को “द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फॉरेस्ट 2022” रिपोर्ट जारी की गई है। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन का प्रमुख प्रकाशन है, जो हर दो सालों में प्रकाशित होता है। खाद्य और कृषि संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भूख को हराने और पोषण और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करता है।

इस रिपोर्ट की मुख्य बिंदु 

पिछले 30 वर्षों में वनों की कटाई के कारण दुनिया ने 420 मिलियन हेक्टेयर कुल वन क्षेत्र का लगभग 10.34% खो दिया है। हालांकि वनों की कटाई की दर में गिरावट आ रही थी लेकिन 2015 और 2020 के बीच हर साल 10 मिलियन हेक्टेयर वन नष्ट हो गए। वनों की कटाई और वन क्षरण से वन जैव विविधता खतरे में है। वन पृथ्वी के भौगोलिक क्षेत्र के 4.06 बिलियन हेक्टेयर को कवर करता है।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें