Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 9 मई 2022

Daily Current Affairs | 9 May Current Affairs 2022

 


 Daily Current Affairs | 9 May Current Affairs 2022

1). दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म पुनर्स्थापन परियोजना की घोषणा किसने किया है ?

उत्तर – अनुराग सिंह ठाकुर

2). हाल ही के सीमा सड़क संगठन ( BRO ) ने अपना स्थापना दिवस कब मनाया है ?

उत्तर – 7 मई 2022

3). किस राज्य सरकार ने छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए “ई अधिगम योजना” शुरू की है ?

उत्तर – हरियाणा

4). भारत की पहली “आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला” किस राज्य में स्थापित की जाएगी ?

उत्तर – ओड़िशा

5). प्रतिवर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 8 मई

6). हाल ही में किस राज्य ने धान की सीधी बुवाई का विकल्प चुनने वालें किसानों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की है ?

उत्तर – पंजाब

7). हाल ही में मंदी के कारण किस देश में आपातकाल की घोषणा की गई है ?

उत्तर – श्रीलंका

8). दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को 26वीं बार फतह कर किसने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है ?

उत्तर – कामी रीता शेरपा

9). इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की पहली “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” कब से चलाई जाएगी ?

उत्तर – 21 जून 2022

10). 7 मई 2022 को किस संगठन ने अपना 63वाँ स्थापना दिवस मनाया है ?

उत्तर – सीमा सड़क संगठन


विश्व रेड क्रॉस दिवस 2022

प्रतिवर्ष 8 मई को दुनिया भर में “विश्व रेड क्रॉस दिवस” मनाया जाता हुई। इस वर्ष 2022 में विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “Be Human Kind” है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतो को रेखांकित करता है। ये दिवस आम जन मानस को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के कार्यों में संलग्न विश्व की एजेंसी और समाज में उसके योगदान को जानने का अवसर प्रदान करता है।

रेड क्रॉस, एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बिना किसी भेदभाव के युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करना है। यह दिवस रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूट के जन्मदिवस को चिन्हित करता है। भारत में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन वर्ष 1920 में हुआ था।


फिल्म पुनर्स्थापन परियोजना –

हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म पुनर्स्थापन परियोजना की घोषणा की है। राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विश्व की सबसे बड़ी फिल्म पुनर्स्थापन परियोजना के लिए निर्णय लिया गया है। इस परियोजना के लिए 363 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है। राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन का कुल परिव्यय 597 करोड़ रूपये है। यह पुनर्स्थापन परियोजना भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार में शुरू होगी।

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत लगभग 2200 फिल्मों का पुनर्स्थापन किया जाएगा। NFAI ने सत्यजित रे की 10 फिल्मों का पुनर्स्थापन किया है। वर्ष 2021 में, अमिताभ बच्चन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स द्वारा सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने थे।  राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन को 2016 में लॉन्च किया गया था। यह मिशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस मिशन का उद्देश्य हमारी सिनेमाई विरासत को संरक्षित करना, पुनर्स्थापित करना और डिजिटल बनाना है।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें