Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 9 मई 2022

Rabindranath Tagore Jayanti : जीने की नई राह दिखाते हैं रवीन्द्र नाथ टैगोर के विचार

 

Rabindranath Tagore Jayanti : जीने की नई राह दिखाते हैं रवीन्द्र नाथ टैगोर के विचार

Rabindranath Tagore Jayanti 2022: गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की आज जयंती है। वैसे तो रविन्द्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई को हुआ था लेकिन बांग्ला कैलेंडर के अनुसार  25वें बोइसाख को मनाई जाती है जो इस बार आज यानी 9 मई 2022 को है। इस साल उनकी 161वीं जयंतीी मनाई जा रही है। महान विचारक और कवि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। 

उन्होंने देश के राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बांग्लादेश के राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' की रचना की थी। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्र नाथ टैगोर ने कई बेहतरीन और प्रेरणादायक विचार (Rabindranath Tagore Motivational Quotes) दिए। जो आज की पीढ़ी को जीने की नई राह दिखाते हैं। गुरुदेव की जयंती के मौके पर यहां हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं, जिनसे जीवन में सही पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

Rabindranath Tagore Motivational Quotes:

1.   समुद्र के किनारे खड़े होकर उसे घूरने मात्र से आप उसे पार नहीं कर सकते हैं।

2. जीवन की चुनौतियों से बचने की बजाए उनका निडर होकर सामना करने की हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करनी चाहिए।

3.  अगर आप इसलिए आंसू बहाते हैं कि सूर्य आपके जीवन से बाहर चला गया है, तो आसमान के सितारों को आपके आंसू नहीं देखने देंगे।

4. जो अपना है, वह सदैव मिलकर ही रहेगा।

5. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।

6. जब हम विनम्रता में महान होते हैं, तब हम महानता के सबसे करीब होते हैं।

7. ईश्वर अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं है, प्रत्येक बच्चे के जन्म पर यह संदेश मिलता है।

8. मिट्टी के बंधन से छूटना पेड़ के लिए कभी स्वतंत्रता नहीं होती।

9. प्रेम ही यथार्थ सत्य है, यह सिर्फ एक भावना नहीं है।

10. तथ्य कई होते हैं, लेकिन सत्य एक ही होता है।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें