Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

15 December 2022 Daily Current Affairs in Hindi : दैनिक समसामयिकी + करेंट अफेयर्स




15 December 2022 Daily Current Affairs in Hindi  : दैनिक समसामयिकी + करेंट अफेयर्स 



श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती

हाल ही में 13 दिसंबर 2022 को श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाई गई और इसके उपलक्ष्य में कंबन कलाई संगम, पुडुचेरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में भाग लिए और सभा को संबोधित किए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए है।

श्री अरबिंदो के बारे में ( About Sri Aurobindo )

श्री अरबिंदो का जन्म 15 अगस्त 1872 को वर्तमान कलकत्ता में हुआ था। उनका मूल नाम अरबिंदो घोष था। वे एक दूरदृष्टा, योगी, दार्शनिक, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे। इन्होंने आध्यात्मिक विकास के जरिए दिव्य जीवन दर्शन का प्रतिपादन किया। इनकी शुरुआती शिक्षा दार्जिलिंग के एक ईसाई कॉन्वेंट स्कूल में हुई जबकि आगे की स्कूली शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड गए।

श्री अरबिंदो के विकासवादी दर्शन को द लाइफ डिवाइन में संकलित किया गया है। श्री अरबिंदो का प्रतीक, अवरोही त्रिकोण सत-चित्त-आनंद का प्रतिनिधित्व करता है। आरोही त्रिकोण जीवन, प्रकाश और प्रेम के रूप में पदार्थ से आकांक्षी उत्तर का प्रतिनिधित्व करता है। आपको बता दें कि, श्री अरबिंदो का निधन 5 दिसंबर 1950 को हुआ था।


विश्व मृदा दिवस 2022 | World Soil Day 2022

प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मृदा दिवस ( World Soil Day ) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ मृदा अथवा मिट्टी के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित करना व मृदा संसाधनों के सतत प्रबंधन की वकालत करना है। वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम है “मृदा : जहाँ भोजन शुरू होता है ( Soil : where food begins )”।

इंटरनेशनल यूनियन ऑफ सॉइल साइंसेज ( IUSS ) द्वारा यह दिवस 5 दिसंबर को मनाने की सिफारिश पहली बार 2002 में की गई थी। खाद्य और कृषि संगठन के सम्मेलन ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया और 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं आम सभा के दौरान “विश्व मृदा दिवस” मनाने की घोषणा की। पहली बार विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर 2014 को मनाया गया था।

हमें 95% भोजन मिट्टी से प्राप्त होता है। वर्तमान में 33% मिट्टी का क्षरण हो चुका है। मृदा क्षरण दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा और स्थिरता के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे महत्त्वपूर्ण समस्याओं में से एक है। भारत में मिट्टी को मोटे तौर पर 6 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है: जलोढ़ मृदा, काली मृदा, लाल मृदा, लेटराइट मृदा, पहाड़ी और रेगिस्तानी मृदा। भारत में अधिकांश स्थानों पर जलोढ़ मृदा पाई जाती है।


नौसेना दिवस 2022

प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को देश में नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की भूमिका को स्वीकार करने तथा 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान “ऑपरेशन ट्राईडेंट” में नौसेना की उपलब्धियों को याद करने के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है।


ऑपरेशन ट्राइडेंट ( Operation Trident ) के बारे में :

यह 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान हुआ था। यह ऑपरेशन 4-5 दिसंबर की रात में आयोजित किया गया था जब नौसेना ने कराची में पाकिस्तानी नौसेना मुख्यालय पर हमला किया था। इस दौरान भारत ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया था और कराची बंदरगाह के ईंधन क्षेत्रों को तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में 500 से अधिक पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों की मौत हो गई थी। ऑपरेशन ट्राइडेंट के बाद भारतीय नौसेना द्वारा एक और हमला किया गया था, जिसका कोड नाम ऑपरेशन पायथन था।


चंद्रयान राशिद का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

संयुक्त अरब अमीरात ( United Arab Emirates ) ने अपने पहले चंद्रयान “राशिद” का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। यह चंद्रयान दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया था, जिसे अमेरिका के फ्लोरिडा में कैप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया है। इस राशिद चंद्रयान को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा 11 दिसंबर को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।


राशिद चंद्रयान के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु :

  • राशिद रोवर को दुबई के मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र द्वारा निर्मित किया गया था।
  • जापान की चंद्र अन्वेषण कंपनी, आइस्पेस द्वारा इंजीनियर हकूतो-आर लैंडर द्वारा विकसित किया गया है।
  • सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर हकूतो-आर, चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग करने वाला पहला व्यवसायिक अंतरिक्ष यान बन गया है।
  • राशिद रोवर का वजन सिर्फ 22 पाउंड है और यह लगभग 10 दिनों तक सतह पर काम करेगा।


इस लेख से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

1.. चंद्रयान राशिद का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किसने किया है ?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात ( UAE )

2. भारतीय ओलंपिक संघ ( IOA ) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है ?

उत्तर: पीटी उषा

3. विश्व मृदा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर: 5 दिसंबर

4. विश्व मृदा दिवस 2022 की थीम क्या है ?

उत्तर: मृदा : जहाँ भोजन शुरू होता है ( Soil : where food begins )

5. नौसेना दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर: 4 दिसंबर

6. राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 'मनु भाकर' ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

7. किसने BWF फीमेल पैरा बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है?

उत्तर: मनीषा रामदास

8. किस देश ने नेक्स्ट जनरेशन के लिए 'वर्ल्ड फर्स्ट टोबैको लॉ' पारित किया है?

उत्तर:  न्यूज़ीलैंड

9. भारतीय सेना के एरावत डिवीजन ने पूर्व संचार बोध का आयोजन कहां किया है?

उत्तर: पंजाब

10. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव' कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: भोपाल

11.  किसकी रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं भारत में सार्वजनिक परिवहन की प्राथमिक उपभोगकर्ता हैं?

उत्तर: वर्ल्ड बैंक

12. भारत की G20 अध्यक्षता में पहली बैठक कहां शुरू हुई है?

उत्तर: बेंगलूरु

13. संस्कृति मंत्रालय ने देश भर में कितने क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए हैं?

उत्तर:  07 केंद्र

14. भारत की सबसे बड़ी समकालीन कला प्रदर्शनी कहां आयोजित की जा रही है?

उत्तर: कोच्चि

15.  ILO की 17वीं एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय बैठक कहां आयोजित की गई है?

उत्तर:  सिंगापुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें