यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस 2022 | डॉ. मारिया टेल्कस ( Dr Maria Telkes )
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस 2022 :
हर साल 12 दिसंबर को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा 12 दिसंबर 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की और इसके साथ ही एक संकल्प 72/138 पारित किया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बहु-हितधारक भागीदारों के बीच मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों एवं सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज ( यूएचसी ) दिवस, सभी परिवारों और समुदायों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, प्रगति का जश्न मनाने एवं जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। यूएचसी 2022 की थीम “उस दुनिया का निर्माण करें जो हम चाहते है : सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य” है।
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस 2022 की थीम इस बात पर जोर देती है की मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण के लिए हमें समानता, विश्वास, स्वस्थ वातावरण, निवेश और जवाबदेही की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में अस्पताल, चिकित्सा उपकरण नैदानिक परीक्षण, आउटसोर्सिंग, टेलीमेडिसिन, चिकित्सा पर्यटन, स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सा उपकरण शामिल है।
भारत की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को दो प्रमुख घटकों में वर्गीकृत किया गया है।
- सार्वजनिक ( Public )
- निजी ( Private )
सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, प्रमुख शहरों में सीमित माध्यमिक और तृतीयक देखभाल संस्थानों को शामिल करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों के रूप में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है।
डॉ. मारिया टेल्कस ( Dr Maria Telkes ) की 122वीं जयंती :
12 दिसंबर 2022 को प्रसिद्ध सौर ऊर्जा वैज्ञानिक डॉ. मारिया टेल्कस की 122वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गूगल ने डॉ. मारिया को एक डूडल समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मारिया टेल्कस एक हंगेरियन-अमेरिकी वैज्ञानिक और बायोफिजिसिस्ट थी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इनकी कई उपलब्धियों की वजह से इन्हें “The Sun Queen” के नाम से भी जाना जाता है।
डॉ. मारिया टेल्कस के बारें में :
डॉ. मारिया टेल्कस का जन्म 12 दिसंबर 1900 ई. को बुडापेस्ट ( हंगरी ) में हुआ था। इन्होने भौतिक रसायन विज्ञान में 1920 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1924 में पीएचडी की पढ़ाई पूरी। वर्ष 1937 में डॉ. मारिया ने अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, डॉ. मारिया को अमेरिकी सरकार द्वारा सौर डिस्टिलर विकसित करने में मदद करने हेतु बुलाया गया था, जो समुद्री जल को ताजे पानी में परिवर्तित करता था। वे एमआईटी में सौर ऊर्जा समिति की सदस्य के रूप में भी कार्यरत रही।
वर्ष 1948 में, डॉ. मारिया, आर्किटेक्ट एलेनोर रेमंड के साथ मिलकर पहला सोलर-हिटेड होम-डोवर सन हाउस बनाया। इन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाला ओवन भी तैयार किया जो वर्तमान में भी प्रचलित है। इन्हीं आविष्कारों की वजह से डॉ. मारिया को “सन क्वीन” कहा जाने लगा।
12 दिसंबर 1952 को डॉ. मारिया, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सोसाइटी ऑफ वुमन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली पहली महिला बनीं। डॉ. मारिया टेल्कस का निधन 2 दिसंबर 1995 को बुडापेस्ट में हुई।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर :
1. डॉ. मारिया टेल्केस कौन थी ?
उत्तर: डॉ. मारिया टेल्कस एक हंगेरियन-अमेरिकी वैज्ञानिक और बायोफिजिसिस्ट थी.
2. डॉ. मारिया को “The Sun Queen” क्यों कहा जाता है ?
उत्तर: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इनकी कई उपलब्धियों की वजह से इन्हें “The Sun Queen” के नाम से भी जाना जाता है।
3. डॉ. मारिया टेलकस का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर: 12 दिसंबर 1900
4. बुडापेस्ट किस देश की राजधानी है ?
उत्तर: हंगरी
5. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 12 दिसंबर
6. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सोसाइटी ऑफ वुमन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली पहली महिला कौन थी ?
उत्तर: डॉ. मारिया टेलकस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें