विश्व के महाद्वीप : अफ्रीका | Africa Continent GK and Facts
अफ्रीका महाद्वीप
🔹अफ्रीका महाद्वीप को “काला महाद्वीप” ( Black Continent ) के नाम से भी जाना जाता है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप मानव के प्रारंभिक विकास की अवस्था का साक्षी है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप “मानव जाति” का जन्म स्थल कहलाता है। यह विश्व का एकमात्र महाद्वीप है, जहाँ सभी युगों की प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ पलती रही है।
🔹अफ्रीका, विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला महाद्वीप है।
🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से, अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,03,70,000 वर्ग किमी है। इस महाद्वीप में लगभग 54 देश स्थित है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप, एशिया से स्वेज नहर एवं लाल सागर से पृथक होता है तथा यह यूरोप से जिब्राल्टर जलसंधि एवं भूमध्य सागर द्वारा पृथक होता है।
🔹अफ्रीका विश्व का एकमात्र महाद्वीप है, जिससे कर्क रेखा ( Tropic of Cancer ) एवं मकर रेखा ( Tropic of Capricorn ) दोनों गुजरती है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप की लिंपोपो नदी, मकर रेखा को दो बार काटती है।
🔹भूमध्य रेखा, अफ्रीकी महाद्वीप के मध्य भाग से गुजरकर इसे दो बराबर भागों में विभाजित करती है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप की कांगो नदी, विषुवत या भूमध्य रेखा ( Equator Line ) को दो जगह काटती है।
🔹विश्व की सबसे लंबी नदी, नील नदी ( 6,690 किमी ) अफ्रीका में स्थित है।
🔹अफ्रीका का सबसे बड़ा जलप्रपात “विक्टोरिया जलप्रपात” जांबेजी नदी पर स्थित है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप में, विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान “सहारा” स्थित है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा स्थान “माउंट किलिमंजारो” है, जो समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊँचा है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप का सबसे नीचा स्थान “असाई झील” है, जिसकी समुद्र तल से गहराई 168 मीटर है।
🔹अफ्रीका का प्रमुख पर्वत “एटलस पर्वत” है।
🔹अफ्रीका में उष्ण घास के मैदानों को “सवाना” और शीतोष्ण घास के मैदानों को “वेल्डस” कहते है।
🔹विश्व का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक देश दक्षिण अफ्रीका है।
🔹अफ्रीका की, किंबरले खान विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
🔹अफ्रीका का आइवरी कोस्ट, विश्व में सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है।
🔹अफ्रीका महाद्वीप में स्थलरूद्ध देशों की संख्या विश्व में सर्वाधिक है।
🔹प्रतिवर्ष 25 मई को अफ्रीका दिवस ( African Day ) मनाया जाता है।
🔹अफ्रीकी महाद्वीप को “पठारी महाद्वीप” भी कहा जाता है।
🔹अफ्रीक का श्रृंग/सींग या “हॉर्न ऑफ अफ्रीका” में चार देश आते है – जिबूती, इथियोपिया, सोमालिया एवं इरिट्रिया।
🔹विश्व में दक्षिण सूडान वर्ष 2011 में अस्तित्व में आया। यह UNO का 193वाँ सदस्य देश 2011 में बना।
🔹अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड ने वर्ष 2018 में अपने देश का नाम बदलकर “किंगडम ऑफ इस्वातिनी” रखा है।
अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित प्रश्न और उत्तर
1. किस महाद्वीप को काला महाद्वीप कहा जाता है ?
उत्तर : अफ्रीका महाद्वीप
2. विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : अफ्रीका महाद्वीप
3. क्षेत्रफल की दृष्टि से, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : अफ्रीका महाद्वीप
4. किस महाद्वीप द्वारा कर्क रेखा एवं मकर रेखा दोनों गुजरती है ?
उत्तर : अफ्रीका महाद्वीप
5. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन-सा है ?
उत्तर : सहारा रेगिस्तान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें