Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

एशिया महाद्वीप : Most Important Facts of Asia Continent



 एशिया महाद्वीप  : Most Important Facts of Asia Continent

🔹Continent शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी भाषा के शब्द “Continent Land” से हुई है, जिसका अर्थ है – एकीकृत या आपस में जुड़ी हुई भूमि।

🔹सामान्यतः महाद्वीप पृथ्वी का विशाल, एकीकृत एवं विशिष्ट भू क्षेत्र है, जो जलीय एवं अन्य भौगोलिक संरचनाओं जैसे की – पर्वतमालाओं, रेगिस्तान, आदि से पृथक होता है।

🔹धरती की ऐसी संरचना जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू भाग होती है, उसे महाद्वीप कहते है। यह समुद्र से अलग दिखाई देता है।

🔹विश्व में सात महाद्वीप है – एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका । इन सभी महाद्वीपों का कुल क्षेत्रफल 1,48,67,000 वर्ग किमी ( एक करोड़ अड़तालिस लाख सड़सठ हजार वर्ग किमी ) है।

🔹यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 29% भाग है। शेष 71% भाग में जल है। विश्व का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप एशिया है।

🔹CIA – World Fact Book 2020 के अनुसार विश्व में कुल 264 देश है, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र संघ ( UNO ) का सदस्य है।

🔹एशिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 4,38,10,000 ( चार करोड़ अड़तीस लाख दस हजार ) वर्ग किमी है।

🔹अफ्रीका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 3,03,70,000 ( तीन करोड़ तीन लाख सत्तर हजार ) वर्ग किमी है।

🔹यूरोप महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 1,01,80,000 ( एक करोड़ एक लाख अस्सी हजार ) वर्ग किमी है।

🔹उत्तरी अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 2,44,90,000 ( दो करोड़ चौवालीस लाख नब्बे हजार ) वर्ग किमी है।

🔹दक्षिणी अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 1,78,40,000 ( एक करोड़ अठहत्तर लाख चालीस हजार ) वर्ग किमी है।

🔹ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 76,00,000 ( छिहत्तर लाख ) वर्ग किमी है।

🔹अंटार्कटिका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 1,37,20,000 ( एक करोड़ सैंतीस लाख बीस हजार ) वर्ग किमी है।


एशिया ( Asia )

🔹ASIAN शब्द की उत्पत्ति “Asu” शब्द से हुई है, जिसका अर्थ पूर्व होता है। एशिया महाद्वीप मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

🔹दुनिया का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप एशिया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 4,31,80,000 वर्ग किमी है। एशिया महाद्वीप विश्व के लगभग 30% क्षेत्र में विस्तृत है। इस महाद्वीप में 45 देश है।

🔹जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप एशिया है। इस महाद्वीप में विश्व की लगभग 60% आबादी है।

🔹एशिया महाद्वीप का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।

🔹एशिया महाद्वीप, अफ्रीका से लाल सागर एवं स्वेज नहर द्वारा पृथक होता है।

🔹एशिया महाद्वीप, यूरोप से कैस्पियन सागर, काला सागर एवं यूराल पर्वत द्वारा पृथक होता है।

🔹एशिया महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया से न्यूगिनी द्वीप के द्वारा पृथक होता है।

🔹एशिया महाद्वीप, उत्तरी अमेरिका से बेरिंग जलसंधि द्वारा अलग होता है।

🔹एशिया महाद्वीप में, विश्व का सबसे बड़ा पठार “तिब्बत का पठार” स्थित है।

🔹एशिया महाद्वीप में, विश्व का सबसे ऊँचा पठार “पामीर का पठार” स्थित है। पामीर के पठार को “विश्व की छत” कहा जाता है।

🔹एशिया महाद्वीप में तीन प्रायद्वीप है – अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप एवं इंडो – चीन का प्रायद्वीप। विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप “अरब प्रायद्वीप” है।

🔹विश्व का 92% प्राकृतिक रबड़ एशिया महाद्वीप में उत्पादित होता है। विश्व का सबसे अधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश “थाईलैंड” है।

🔹विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्पादित करने वाला देश भारत है। विश्व का सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश चीन है तथा दूसरा सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश भारत है।

🔹विश्व का 60% कोयला और पेट्रोलियम एशिया महाद्वीप में पाया जाता है।

🔹चावल, जुट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में प्रथम स्थान पर एशिया महाद्वीप है।

🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा स्थल अवरुद्ध ( Land Locked ) देश “मंगोलिया” है।

🔹एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी “यांग टी सी नदी ( यांग्तस्की नदी )” है। यह चीन की सबसे लंबी नदी है।

🔹एशिया महाद्वीप का उच्चतम बिंदु “माउंट एवरेस्ट” ( नेपाल – तिब्बत सीमा ) तथा निम्नतम बिंदु “मृत सागर” ( जॉर्डन में स्थित ) है।

🔹विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त “मेरियाना गर्त” है, जो प्रशांत महासागर में फिलिपिंस द्वीप समूह के निकट है।

🔹विश्व की सबसे गहरी झील “बैकाल झील” है जो रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है तथा एशिया का सबसे बड़ा झील “कैस्पियन सागर” है।

🔹मध्य पूर्व एशिया में स्थित देश संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) सात शेख राज्यों/अमीरात यानी आबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, फुजइराह, उम्म अल कुवैन तथा रस अल खैमा से मिलकर बना है।

🔹एशिया महाद्वीप के देश जापान को “उगते सूरज की भूमि ( Land of Rising Sun )” के नाम से जाना जाता है।

🔹देश नेपाल को छोड़कर, विश्व के सभी देशों की राष्ट्रीय झंडे आयताकार है।

🔹एशिया महाद्वीप सभी प्रमुख धर्मों के जन्म स्थली है। यहाँ सभी धर्मों के अनुयायी रहते है।

🔹एशिया महाद्वीप में हर प्रजाति के लोग रहते है। यह विभिन्न नृजातियों समूहों का वासस्थल भी है।

🔹तुर्की एवं रूस दो ऐसे देश है, जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप का अंग है।

🔹एशिया महाद्वीप का भूभाग अधिक विस्तृत होने के कारण इस महाद्वीप में अनेक विषमताएं देखने को मिलती है। इसलिए इसे “विषमताओं का महाद्वीप” कहा जाता है।

🔹एशिया महाद्वीप के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्रों में टुण्ड्रा वनस्पति की पेटी है। यहां की अधिकांश भूमि बर्फ से ढकी रहने के कारण मिट्टी निम्न ताप के कारण जमी रहती है। यहाँ पौधे लंबे नहीं होते है। काई एवं लाइकेन यहाँ की मुख्य वनस्पति है।

🔹टुण्ड्रा के नीचे ( दक्षिण में ) टैगा वनस्पति की पेटी है। यहाँ की मिट्टी पौडजोल कहलाती है। इसमें अम्लीयता अधिक रहती है।

🔹पृथ्वी के 12% भाग पर सदाबहार वन पाए जाते है। इन क्षेत्रों में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है।

🔹एशिया महाद्वीप का 17% भाग कृषि योग्य है। एशिया महाद्वीप का सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि भारत में ( 50% ) है। दूसरे स्थान पर चीन है।

🔹विश्व का 90% चावल एशिया महाद्वीप में उत्पादित किया जाता है। चावल के उत्पादन में चीन प्रथम स्थान पर है।

🔹रबड़ के उत्पादन में थाईलैंड प्रथम स्थान पर है, अभ्रक उत्पादन में भारत, तंबाकू उत्पादन में चीन, कपास उत्पादन में चीन, टीन उत्पादन में चीन, कोयला उत्पादन में चीन प्रथम स्थान पर है।

🔹एशिया महाद्वीप की 2/3 भाग जनसंख्या मंगोल प्रजाति की है।


एशिया महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर :

1. विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश – चीन

2. विश्व की सर्वाधिक जनघनत्व वाला देश – सिंगापुर

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश – चीन

4. क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश – मालदीव

5. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ( उच्चतम बिंदु ) – माउंट एवरेस्ट ( 8850 m, नेपाल )

6. विश्व का सबसे निम्नतम बिंदु ( भूभाग ) – मृत सागर ( 397 m, इजराइल एवं जॉर्डन के बीच )

7. विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त – मेरियाना गर्त ( 11,033 m )

8. विश्व का सबसे बड़ा पठार – तिब्बत का पठार

9. विश्व का सबसे ऊँचा पठार – पामीर का पठार ( 4875 m )

10. विश्व की छत किसे कहा जाता है – पामीर का पठार

11. विश्व की सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर

12. विश्व की सबसे गहरी झील – बैकाल झील

13. विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील – पैयांग झील

14. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप – अरब प्रायद्वीप

15. एशिया का सबसे गर्म स्थल – जैकोबाबाद ( 54°C, पाकिस्तान)

16. एशिया का सबसे ठंडा स्थल – वर्खेयास्क ( -69°C, रूस )

17. विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – मासिनराम ( मेघालय )

18. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग – ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग ( 9438 किमी, रूस )

19. आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ – लीना नदी, ओबे नदी एवं येनेसी नदी

20. प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ – आमूर नदी, यांग्टीसी नदी, सिक्यांग नदी एवं हवांग्हो नदी ।

21. भूमध्य सागरीय जलवायु वाले एशियाई देश – साइप्रस, जॉर्डन, तुर्की, इजराइल एवं लेबनान

22. एशिया महाद्वीप के किस देश में सर्वाधिक जलविद्युत का विकास हुआ ? – जापान

23. विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल – पाकिस्तान

24. किस महाद्वीप के नदी घाटियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है ? – एशिया

25. लंबाई के घटते क्रम में एशिया की प्रमुख नदियाँ – यांग्तस्की नदी > हवांगहो नदी > आमूर नदी > लीना नदी > येनीसी नदी > ओब नदी > सिंधु नदी > ब्रह्मपुत्र नदी

26. हिंद महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ – मेलांग नदी,  इराबडी नदी, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा एवं दजला फरात नदी।

🔹हवांगहों नदी को चीन का शोक कहते है।

🔹एशिया महाद्वीप से तीन अक्षांशीय वृत्त विषुवत, कर्क व आर्कटिक वृत्त गुजरते है।

🔹एशिया में शीतकालीन वर्षा मुख्यतः जापान व दक्षिण पूर्व एशिया में होती है।

🔹एशिया महाद्वीप के 20% भाग पर पर्वत, 24% भाग पर पहाड़, 24% भाग पर पठार एवं 32% भाग मैदान है।

🔹2011 की जनगणना के अनुसार, एशिया महाद्वीप के सर्वाधिक जनसंख्या वाला टॉप 5 शहर – टोक्यो, दिल्ली, शंघाई, मुंबई एवं बीजिंग है।

🔹विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत – हिमालय पर्वत

🔹जापान का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत – फ्यूजियामा

🔹एशिया महाद्वीप में 90% वर्षा ग्रीष्मकालीन मानसूनी वर्षा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें