विश्व के महाद्वीप – ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका | Australia and Antarctica
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
🔹ऑस्ट्रेलिया शब्द की उत्पत्ति “ऑस्ट्रल” से हुई है, जिसका अर्थ है – दक्षिण ।
🔹ऑस्ट्रेलिया की खोज का श्रेय ऐबेल तस्मान एवं जेम्स कुक ( सन 1769 ) को जाता है।
🔹ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को “प्यासी भूमि का महाद्वीप” भी कहा जाता है।
🔹ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आस-पास के द्वीपों को सम्मिलित रूप को “ओशिनिया” कहा जाता है। इसे ऑस्ट्रेलिया भी कहते है।
🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 7,60,000 वर्ग किमी है।
🔹ऑस्ट्रेलिया की 97% जनसंख्या मात्र 3% भू-भाग पर निवास करती है।
🔹ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में सबसे कम देश स्थित है। इस महाद्वीप में जन्म दर और मृत्यु दर सबसे कम है। इस महाद्वीप में मानव की तुलना में भेड़ों की संख्या अधिक है।
🔹विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट और सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश ऑस्ट्रेलिया है।
🔹विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ( मूंगे की चट्टानों की बड़ी दीवार ) ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है, जो ग्रेट बैरियर रीफ कहलाती है।
🔹ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान “कारपेंट्रिया का मैदान” कहलाता है।
🔹ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत “कोजीअस्को पर्वत” ( 2228 मी. ) है।
🔹ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है, जो संपूर्ण महाद्वीप पर फैला हुआ है।
अंटार्कटिका महाद्वीप
🔹अंटार्कटिक का अर्थ होता है – आर्कटिक का उल्टा।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप की खोज करने का प्रथम प्रयास जेम्स कुक के द्वारा किया गया था लेकिन वे अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शाउसेन ( 1820 ) को है।
🔹यह महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
🔹दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे। वे 1911 में वहाँ पहुँचें थे।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप को “विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप” कहा जाता है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप का लगभग 98% भाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है, इसलिए इसे सफेद महाद्वीप के उपनाम से भी जाना जाता है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप विश्व के लगभग 10% भाग पर फैला हुआ है।
🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप अंटार्कटिक महाद्वीप है। इस महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर से लगती है।
🔹ग्रीष्म व शीत ऋतु में इसका अलग-अलग आकार होने के कारण इसे “गतिशील महाद्वीप” की संज्ञा दी जाती है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप की एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत एरेबस है। इस महाद्वीप का एकमात्र मुक्त क्षेत्र पाल्मर है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप में न ही कोई सरकार है और न ही यह किसी देश के अधीन है। यह अकेला एक ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप का उच्चतम बिंदु विंसन मैसिफ ( पर्वत ) है। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव व्हेल है।
🔹इस महाद्वीप की मुख्य मछली क्रिल है, जो प्रोटीन की दृष्टि से बहुत अच्छी है। इस महाद्वीप में विश्व का 90% मीठा एवं ताजा जल विद्यमान है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप में लगभग 6 महीने दिन और 6 महीने रात रहती है। इस महाद्वीप में सोने, चाँदी, हीरे एवं यूरेनियम आदि के विशाल भंडार विद्यमान है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप का प्रयोग केवल शांतिमय उद्देश्य हेतु किए जाने के लिए सन 1959 में 12 देशों के बीच “अंटार्कटिक संधि” हुई, जिसे वाशिंगटन संधि भी कहा जाता है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप पर कई देशों के शोध केंद्र ( Research Centre ) स्थापित है। जैसे की –
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप पर अमेरिका का शोध केंद्र है – पाल्मारा, सिप्ले, एमंडसन स्कॉट।
🔹इस महाद्वीप पर ब्रिटेन के अनुसंधान केंद्र – फैराले, हेली तथा रोथेरा स्थित है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप पर भारत के तीन अनुसंधान केंद्र – दक्षिण गंगोत्री, मैत्री एवं भारती स्थित है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप पर दक्षिण अफ्रीका का शोध केंद्र “सेनल” नाम से है।
🔹अंटार्कटिक महाद्वीप पर सर्वाधिक अनुसंधान केंद्र रूस के है।
🔹आर्कटिक क्षेत्र में भी तेल, प्राकृतिक गैस और अन्य खनिजों के विशाल भंडार है।
अंटार्कटिक और भारत :
🔹भारत ने अपना अंटार्कटिक अभियान 1981-82 में प्रारंभ किया था।
🔹भारत ने प्रथम अंटार्कटिक अभियान दल 6 दिसंबर 1981 में भेजा था।
🔹अंटार्कटिक पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय डॉ. जी. एस. सिरोही थे।
🔹70 के दशक के प्रारंभ में, डॉ. परमजीत सिंह सेहरा अंटार्कटिक के सोवियत शिविर में एक वर्ष तक रहकर अन्वेषण करते रहे। अंटार्कटिक में रहने वाले वे प्रथम भारतीय थे।
🔹भारत ने अंटार्कटिका संधि ( 1961 ) पर सन 1983 में हस्ताक्षर किया।
🔹भारत विश्व का 11वाँ देश है, जिसने अंटार्कटिका में अपना शोध केंद्र स्थापित किया।
🔹अंटार्कटिका में भारत ने पहला अनुसंधान केंद्र/स्टेशन “दक्षिण गंगोत्री” ( सन 1984 में ) स्थापित किया था।
🔹भारत ने अंटार्कटिका में अपना दूसरा शोध केंद्र “मैत्री” ( 1993 में ) स्थापित किया था।
🔹अंटार्कटिका में भारत का तीसरा अनुसंधान केंद्र “भारती” है। भारती की स्थापना सन् 2012 में अंटार्कटिका के लॉर्समेन हिल क्षेत्र में की गई है।
🔹अंटार्कटिका में स्थित “इंदिरा माउंट” भारतीय वैज्ञानिक द्वारा खोजा गया एक पर्वत है। भारत का अंटार्कटिका अध्ययन केंद्र “नेशनल सेंटर ऑफ अंटार्कटिका एंड ओशन रिसर्च” ( NCAOR ) गोवा में स्थित है।
🔹अंटार्कटिका महाद्वीप पर जाने वाले प्रथम भारतीय मंत्री कपिल सिब्बल थे।
🔹अंटार्कटिका के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र में भी भारत ने अपना पहला अनुसंधान केंद्र ( सन 2008 में ) स्थापित किया है, जिसका नाम हिमाद्रि है।
ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिक महाद्वीप से संबंधित प्रश्न और उत्तर
1. ऑस्ट्रेलिया की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर : ऐबेल तस्मान एवं जेम्स कुक ( सन 1769 )
2. किस महाद्वीप को “प्यासी भूमि का महाद्वीप” भी कहा जाता है ?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
4. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ( ग्रेट बैरियर रीफ ) कहाँ स्थित है ?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
5. अंटार्कटिक महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर : फेबियन वेलिंग शाउसेन ( 1820 )
6. दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे ?
उत्तर : एमंडसन
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : अंटार्कटिक महाद्वीप
8. अंटार्कटिक पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?
उत्तर : डॉ. जी. एस. सिरोही
9. अंटार्कटिका में भारत ने पहला अनुसंधान केंद्र/स्टेशन “दक्षिण गंगोत्री” कब स्थापित किया ?
उत्तर : सन 1984 में
10. अंटार्कटिका महाद्वीप पर जाने वाले प्रथम भारतीय मंत्री कौन थे ?
उत्तर : कपिल सिब्बल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें