2023 में कर्मचारियों को मिलेगी 134 छुटि्टयां:365 में से सिर्फ 231 दिन ही करना पड़ेगा काम, 29 सार्वजानिक 21 ऐच्छिक अवकाश
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को 365 में से सिर्फ 231 दिन ही काम करना होगा। प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार की ओर से कुल 134 अवकाश (हॉलिडे) दिए जाएंगे। इनमें से 29 सार्वजनिक अवकाश होंगे। जो त्यौहार, दिवस और जयंती के मौके पर राजस्थान सरकार ने घोषित किए है। वहीं 105 दिन रविवार और शनिवार का कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। जबकि 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें से 2 अवकाश कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर दिए जाएंगे। वहीं दो अवकाश कर्मचारी द्वारा लिया जा सकता है।
राजस्थान में 2023 के सार्वजनिक अवकाश
साल 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, धूलंडी, चेटीचंड, रामनवमी, श्री महावीर जंयती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, परशुराम जयंती, इदुलफितर, महाराणा प्रताप जयंती, ईदुलजुहा, मोहर्रम, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजडली दिवस, बरावफात, महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रा स्थापना, महाराज अग्रसेन जयंती, दुर्गाष्टमी, विजय दशमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।
राजस्थान में 2023 के ऐच्छिक अवकाश
साल 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए क्रिश्चियन नववर्ष, लोहडी पर्व, देवनारायण जयंती, विश्वकर्मा जयंती, स्वामी रामचणरण जयंती, गुरु रविदास जयंती, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, गाडसे महाराज जयंती, शब-ए-बारात, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, वैशाखी, सैन जयंती, जुमातुलविदा, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, थदडी, गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, अनंत चतुर्दशी, महानवमी और करवा चौथ का ऐच्छिक अवकाश होगा।
राजस्थान के सरकारी ऑफिस में ही लागू होंगे अवकाश
राजस्थान सरकार द्वारा घोषित किए गए अवकाश केवल सरकारी ऑफिस में ही लागू होंगे। वहीं कोटा में जनमाष्टमी के अगले दिन जनमाष्टमी का अवकाश रखा जाएगा। वहीं ईद का अवकाश चन्द्रमा दिखाई देने के अनुसार लागू किए जा सकेंगे। जबकि बैंक कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश अलग से घोषित किए जाते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें