Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

UPPSC PCS 2022: कंबाइंड स्टेट अपर सबऑर्डिनेट सर्विस के लिए मार्कशीट- कट ऑफ जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

 

UPPSC PCS 2022: कंबाइंड स्टेट अपर सबऑर्डिनेट सर्विस के लिए मार्कशीट- कट ऑफ जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

UPPSC PCS Marks/Cut Off 2022: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंबाइंड स्टेट/ अपर सबऑर्डिनेट सर्विस  (PCS)-2021 के लिए मार्कशीट और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।

कंबाइंड स्टेट/ अपर सबऑर्डिनेट सर्विस (PCS) परीक्षा के लिए मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार कंबाइंड स्टेट/ अपर सबऑर्डिनेट सर्विस  (PCS)-2021 के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए, UPPSC PCS मार्क्स / कट ऑफ 2022 को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, UPPSC PCS मार्क्स/कट ऑफ 2022 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

UPPSC PCS Marks/Cut Off 2022 Notice- Direct Link

UPPSC PCS Marks/Cut Off 2022- Direct Link

ऐसे सभी उम्मीदवार जो कंबाइंड स्टेट/ अपर सबऑर्डिनेट सर्विस (PCS)-2021 के लिए चयन प्रक्रिया के विभिन्न राउंड में उपस्थित हुए हैं, UPPSC PCS मार्क्स/कट ऑफ 2022 को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in से चेक कर सकते हैं।

बता दें, मार्क्स/कट ऑफ 2022 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 22 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह  22 नवंबर तक या उससे पहले मार्क्स/ कट ऑफ डाउनलोड कर लें।

UPPSC PCS Marks/Cut Off 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें डाउनलोड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर "ACTIVITY DASHBOARD" के नीचे  ". Marksheet :- CLICK HERE TO DOWNLOAD MARKSHEET & CUT OFF OF ADVT. NO. A-1/E-1/2021, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES EXAM 2021" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, वेरिफिकेशन कोड (कैप्चा) दर्ज कर  'PROCEED' पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4-   UPPSC PCS मार्क्स/कट ऑफ 2022 आपके सामने होगा।

स्टेप 5-  इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6-  आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

UPPSC PCSUppsc.up.nic.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें