Nipun Lakshya: स्कूलों में निपुण लक्ष्य पोस्टर और 10 Practices की सामग्री का होगा प्रदर्शन, महानिदेशक ने दिए निर्देश
लखनऊ। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से निपुण लक्ष्य पोस्टर, कक्षा शिक्षण से जुड़ी 10 Practices, Catch-up शिक्षण और Reading कैंपेन से संबंधित शिक्षण सामग्री को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इन सामग्रियों का मुद्रण कराकर विभागीय कार्यालयों और विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रदर्शन सुनिश्चित कराया जाए।
स्कूलों में प्रदर्शित होगी IEC शिक्षण सामग्री
जारी निर्देश के अनुसार ‘निपुण लक्ष्य’ पोस्टर के साथ कक्षा शिक्षण संबंधी 10 Practices, Catch-up शिक्षण और Reading कैंपेन से जुड़ी IEC शिक्षण सामग्री का मुद्रण कराया जाना है।इन सामग्रियों को संबंधित विभागीय कार्यालयों के साथ-साथ विद्यालयों में भी निर्धारित स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि शिक्षक और अन्य संबंधित लोग इनका उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों में कर सकें।

सहयोगात्मक पर्यवेक्षण से सामने आई स्थिति
राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जनपदवार स्थिति तैयार की गई है।इसमें उन्हीं विद्यालयों का प्रतिशत शामिल किया गया है, जहां संबंधित अवधि के दौरान सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया था। इसके आधार पर जिलों में शैक्षणिक सामग्री के मुद्रण और प्रदर्शन की स्थिति की निगरानी की जा रही है।
DIET प्राचार्य से BEO तक अधिकारियों को निर्देश
निर्देश में समस्त प्राचार्य डायट, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ, डीसीटी और एसआरजी को स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।संबंधित अधिकारियों को लगातार अनुश्रवण करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्देश के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का मुद्रण और विद्यालयों में प्रदर्शन समय से पूरा कराया जाए।
प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना होगा काम
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि शैक्षणिक सामग्री के मुद्रण और प्रदर्शन की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। अधिकारियों को इसकी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।इसका उद्देश्य विद्यालयों में निपुण लक्ष्य, कक्षा शिक्षण की प्रभावी प्रथाओं, कैच-अप शिक्षण और रीडिंग कैंपेन से संबंधित सामग्री को उपलब्ध कराना है, ताकि इनका इस्तेमाल शैक्षणिक गतिविधियों में किया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें