Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 27 सितंबर 2026

पेंशनर 29 सितंबर को देशभर में करेंगे आंदोलन



पेंशनर 29 सितंबर को देशभर में करेंगे आंदोलन

आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों की मांगें शामिल कराने और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए एजी यूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों के पेंशनर 29 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन करेंगे। पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। पत्थर गिरजाघर के पास प्रस्तावित धरने को लेकर रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएश के सदस्यों ने कहा कि आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन संशोधन और लागू होने की तिथि स्पष्ट नहीं है। अंतरिम राहत, 50 प्रतिशत महंगाई राहत को पेंशन में मर्ज करने और सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर भेदभाव खत्म करने की मांग की गई।

संगठनों ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाली, अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत न्यूनतम पेंशन, कम्यूटेशन वसूली 15 से घटाकर 11 वर्ष, हर पांच वर्ष में पांच प्रतिशत वृद्धि, आयकर छूट, वरिष्ठ नागरिक रेल किराया छूट और बीएसएनएल पेंशन संशोधन की मांग उठाई।वार्ता के दौरान आल इंडिया ऑडिटर एंड एकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन आरएस वर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी पांडेय, पूर्वोत्तर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, एजीयूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री ऋषेश्वर उपाध्याय तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के के महामंत्री संत लाल सोनकर मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें