RSMSSB VDO Recruitment 2021 : ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का सिलेब्स जारी, यहां देखें पूरा पाठयक्रम
RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3896 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी असुविधा के लिए अभ्यर्थी ई मित्र हेल्पलाइन नं- 0141-2221424 / 2221425 पर फोन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए सिलेब्स जारी कर दिया गया है। आगे देखें पूरा सिलेब्स...
परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम
प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
पाठयक्रम-
प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे-
सामयिक विषय।
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन।
भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास।
इतिहास और संस्कृति।
साधारण मानसिक योग्यता।
तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
अंग्रेजी, हिंदी और गणित।
राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा।
कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें