Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

SSC CGL Recruitment 2021: CGL भर्ती में हर साल हो रही है रिक्तियों की संख्या में कमी, जानें इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती



 SSC CGL Recruitment 2021: CGL भर्ती में हर साल हो रही है रिक्तियों की संख्या में कमी, जानें इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि आयोग ने कुछ दिनों पहले अपना एग्जाम कैलेंडर जारी करके अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना दी थी। CGL 2021 के लिए 23 दिसंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी तक चलेगी। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं।

कम हो रही है रिक्तियों की संख्या :

SSC ने CGL भर्ती 2021 के लिए तारिखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी, वहीं CGL भर्ती में यह संख्या घटकर 8421 हो गई। SSC द्वारा अभी CGL भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या महज 7035 है। अभ्यर्थी पिछले कुछ सालों में CGL भर्ती में रिक्तियों की संख्या का ट्रेंड देखते हुए यह समझ सकते हैं कि इसमें लगातार कमी आ रही है।

इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या को लेकर SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है, इसलिए यह संभव है कि आयोग इस बार रिक्तियों की संख्या में कुछ वृद्धि कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें