Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 15 जनवरी 2022

CBSE Term 2 Sample Paper 2022 : सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म-2 परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी, देखें प्रश्न पत्रों का पैटर्न



CBSE Term 2 Sample Paper 2022 : सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म-2 परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी, देखें प्रश्न पत्रों का पैटर्न

CBSE 10th 12th Sample Question Papers 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं 12वीं टर्म-2 परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए। सीबीएसई की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर इन्हें देखा जा सकता है। सैंपल पेपर के साथ-साथ मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। सीबीएसई दसवीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा दो घंटें की होगी। हर विषय में सब्जेक्टिव टाइप प्रश्न रहेंगे। दसवीं कक्षा की बात करें तो हर विषय में 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं 12वीं में प्रायोगिक विषय में 35 अंक और बाकी में 40 अंक के प्रश्न हर विषय में रहेंगे। बोर्ड द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि टर्म-2 में वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न नहीं रहेंगे। सारे प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। ज्ञात हो कि टर्म-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ थी। बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण दो पार्ट में परीक्षा ली जा रही है। टर्म-1 नवंबर-दिसंबर में हो चुका है।

Sample Papers Class X:

Sample Papers Class XII:

वहीं, अब टर्म-2 मार्च-अप्रैल में होगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा टर्म-2 का प्रश्न पत्र पैटर्न बोर्ड वेबसाइट पर जारी किया गया है। प्रश्न पत्र पैटर्न को सैंपल पेपर के माध्यम से दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थी जान सकते हैं। टर्म-1 परीक्षा डेढ़ घंटे की और टर्म-2 परीक्षा दो घंटे की ली जायेगी।

बोर्ड ने बताया कितने शब्द में देना है उत्तर

बोर्ड की मानें तो हर विषय में कितने शब्द में उत्तर देना है, इसकी जानकारी बोर्ड ने सैंपल पेपर में दी है। सामाजिक विज्ञान में पांच सेक्शन में प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन एक के सभी प्रश्न का उत्तर 40 शब्दों में देना है। वहीं सेक्शन दो के सभी प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों में देना है। वहीं विज्ञान की बात करें तो सेक्शन एक के सभी प्रश्न दो-दो अंक के होंगे। इसी तरह बोर्ड द्वारा सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी कर उत्तर देने की प्रक्रिया बतायी गयी है।

दसवीं के मुख्य विषयों का प्रश्न पत्र पैटर्न

गणित कुल प्रश्न - 1

तीन सेक्शन में प्रश्न रहेंगे

  • पहला सेक्शन: छह प्रश्न दो अंक
  • दूसरा सेक्शन- चार प्रश्न तीन अंक
  • तीसरा - चार प्रश्न चार अंक


विज्ञान - कुल प्रश्न - 1

तीन सेक्शन में प्रश्न रहेगा

  • पहला सेक्शन - सात प्रश्न दो-दो अंक
  • दूसरा सेक्शन - छह प्रश्न तीन-तीन अंक
  • तीसरा सेक्शन - दो केस स्टडी चार अंक


अंग्रेजी

तीन सेक्शन में प्रश्न रहेगा

  • पहला सेक्शन - रिडिंग में 10 अंक के प्रश्न रहेगा
  • दूसरा सेक्शन - राइटिंग में दस अंक के प्रश्न रहेगा
  • तीसरा सेक्शन - लिटरेचर में 20 अंक के प्रश्न रहेगा

सामाजिक विज्ञान - कुल प्रश्न - 18

पांच सेक्शन में प्रश्न रहेगा

  •  पहला सेक्शन - पांच प्रश्न दो अंक के
  • दूसरा सेक्शन - आठ प्रश्न तीन अंक के
  •  तीसरा - दो प्रश्न पांच अंक के
  • चौथा - दो केस स्टडी
  • पांचवा सेक्शन - एक मैप

हिंदी

दो खंड में प्रश्न रहेगा

  • पहला खंड: 20 अंक के सवाल
  • दूसरा खंड: 20 अंक के सवाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें