Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 15 जनवरी 2022

GATE Admit Card 2022 : आईआईटी खड़गपुर ने जारी किए गेट एडमिट कार्ड, gate.iitkgp.ac.in से करें डाउनलोड



 GATE Admit Card 2022 : आईआईटी खड़गपुर ने जारी किए गेट एडमिट कार्ड, gate.iitkgp.ac.in से करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2022 : आईआईटी खड़गपुर ने गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने एडमटि कार्ड गेट ऑफिशियल पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाने का कार्यक्रम दो बार टाल दिया गया था। गेट परीक्षा का आयोजन फरवरी माह की 5, 6, 12 और 13 तारीखों पर होगा। गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। 

Direct Link

गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।  गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट 2022 का संचालन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है।

कब किसका एग्जाम

  •  4 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  •  5 फरवरी 2022 सीएस एंड बीएम, ईईऔर एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 6 फरवरी 2022 इसी, इएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन, सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 11 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  •  12 फरवरी 2022 सीई-1, बीटी, पीएच और इवाई, सीई-2, एक्सईऔर एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 13 फरवरी 2022 एमइ-1, पीई और एआर, एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर - 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें