Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 15 जनवरी 2022

RBI: स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल्स



 RBI: स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल्स

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के पद पर भर्ती के लिए 15 जनवरी 2022 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। RBI भर्ती 2022 में रुचि रखने वाले उम्मीदवार अपना RBI SO आवेदन 4 फरवरी 2022 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लॉ ऑफिसर, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), लाइब्रेरी प्रोफेशनल ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, फुल-टाइम क्यूरेटर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदकों को 6 मार्च 2022 को ऑनलाइन/लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • लॉ ऑफिसर ग्रेड बी - 2 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) - 6 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) - 3 पद
  • लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए - 1 पद
  • आर्किटेक्ट ग्रेड ए - 1 पद
  • फुल टाइम क्यूरेटर - 1 पद

RBI SO: यहां देखें ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक

उम्र सीमा

  • लॉ ऑफिसर ग्रेड बी -21 से 32 साल तक
  • मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) - 21 से 35 साल तक
  • मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) - 21 से 35 साल तक
  • लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए -21 से 30 साल तक
  • आर्किटेक्ट ग्रेड ए - 21 से 30 साल तक
  • फुल टाइम क्यूरेटर -21 से 30 साल तक

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें