यूपी पुलिस भर्ती : UPPBPB ने इस सप्ताह जारी किए 4 भर्तियों के रिजल्ट, देखें चयन परिणाम के Direct Link
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस सप्ताह मृतक आश्रित श्रेणी की चार भर्तियों का रिजल्ट जारी किया है। ये चारों भर्तियां कांस्टेबल के पदों के लिए थीं। तीन भर्तियों के परिणाम सोमवार 24 जनवरी और एक का मंगलवार 25 जनवरी को जारी किया गया। मंगलवार को जारी किए गए चयन परिणाम में छह अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी किया गया जिसमें तीन का सेलेक्शन किया गया है।
इस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 जून 2021 को हुई थी और रिजल्ट 28 जुलाई 2021 को जारी हुआ था लेकिन पीईटी में अनुपस्थित रहने वाले 8 अभ्यर्थियों को एक बार फिर मौका दिया गया था। दो अभ्यर्थियों का रिजल्ट पीईटी में अनुपस्थित रहने के चलते बाद में जारी किया जाएगा। ये भर्ती 32 पदों के लिए थी।
मृतक आश्रित के रूप में आरक्षी नागरिक पुलिस के 32 पदों पर भर्ती- 2021 का चयन परिणाम।
मृतक आश्रित के रूप में आरक्षी नागरिक पुलिस के 49 पदों पर भर्ती- 2021 का चयन परिणाम।
इसके अलावा 24 जनवरी को भी मृतक आश्रित भर्ती में 49 पद, 34 पद और 31 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी किया गया था। मृतक आश्रित आरक्षी के रूप में नागरिक पुलिस के 49 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 जून 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के आधार पर 28 जुलाई को परिणाम जारी किया जा चुका है लेकिन कुछ अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण शेष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट अलग से जारी किया गया।
मृतक आश्रित के रूप में आरक्षी नागरिक पुलिस के 34 पदों पर भर्ती- 2021 का चयन परिणाम।
मृतक आश्रित के रूप में आरक्षी नागरिक पुलिस के 21 पदों पर भर्ती- 2021 का चयन परिणाम।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि चयन परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने में पर्याप्त सावधानी रखी गई है। फिर भी किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड उत्तरदायी नहीं होगा और न ही त्रुटि पाए जाने पर इस त्रुटिपूर्ण टाइपिंग का किसी को किसी तरह का लाभ या अधिकार प्राप्त होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें