16 February 2022 current affairs in hindi |16 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स
Q1 ) हाल ही में ‘पॉल हेनरी सान्डोगो दामिबा’ किस देश के राष्ट्रपति बने है ?
उत्तर – बुर्किना फासो
अफ़्रीकी देश बुर्किना फासो का राष्ट्रपति पॉल हेनरी सान्डोगो दामिबा को घोषित किया गया है | इनसे पहले वहां के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे थे |
Q2 ) हाल ही में जारी EIU की डेमोक्रेसी इंडेक्स रिपोर्ट में भारत कौन से स्थान पर है ?
उत्तर – 46 वें
हाल ही में जारी EIU की डेमोक्रेसी इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को 46वां स्थान प्राप्त हुआ है | इस ग्लोबल इंडेक्स में भारत 6.91 का स्कोर हासिल किया है | प्रथम स्थान पर नॉर्वे और द्वितीय स्थान पर न्यूजीलैंड है |
Q3 ) भांग की खेती को समाप्त करने के लिए किस राज्य ने “ऑपरेशन परिवर्तन” शुरू किया है ?
उत्तर – आंध्रप्रदेश
आंध्रप्रदेश राज्य की पुलिस ने भांग की खेती को समाप्त करने के लिए एक विशेष अभियान “ऑपरेशन परिवर्तन” शुरू किया है | इस ऑपरेशन का नेतृत्व आंध्र प्रदेश की पुलिस ने विशाखापट्टनम में विशेष प्रवर्तन ब्यूरो के साथ किया है |
Q4 ) हाल ही में भारत ने किस देश को गेंहूँ के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है ?
उत्तर – अफगानिस्तान
भारत ने अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेंहूँ के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है |
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को क्यूबेक नगर, कनाडा में हुई थी | इसका मुख्यालय 1951 में वाशिंगटन से रोम स्थानांतरित किया गया था |
Q5 ) प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाई जाती है, यह पहली बार कब मनाया गया था ?
उत्तर – वर्ष 2015
“विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है | यह दिवस विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रद्यौगिकी और गणित जैसे विषयों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें