Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

प्री-बोर्ड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने के निर्देश



 प्री-बोर्ड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने के निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने प्री-बोर्ड की लिखित-प्रयोगात्मक परीक्षा व कक्षा-9 और11 की वार्षिक गृह परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एकेडमिक कैलेन्डर में प्री बोर्ड की लिखित-प्रयोगात्मक परीक्षा तथा कक्षा-9 व 11 की वार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां निर्धारित की गयी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण विद्यालयों द्वारा इसे सामान्य रूप से आयोजित नहीं कराया जा सका था।

 उन्होंने बताया कि जनपद में फरवरी 2022 के अन्तिम सप्ताह तक प्री-बोर्ड परीक्षाओं की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षायें तथा मार्च 2022 के द्वितिय सप्ताह तक कक्षा-9 और 11 वीं की वार्षिक परीक्षायें प्रत्येक दशा में कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद के सभी विद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। जिससे कि परीक्षाओं के आयोजनोपरान्त प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांक मार्च 2022 के तृतीय सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराये जा सकें।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें