Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 28 मार्च 2022

IIIT कोटा में 31 दिसम्बर 2022 तक शुरू हो जाएगी नियमित कक्षाएं - तकनीकी शिक्षा मंत्री


 

IIIT कोटा में 31 दिसम्बर 2022 तक शुरू हो जाएगी नियमित कक्षाएं - तकनीकी शिक्षा मंत्री

राजस्थान के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कोटा की ट्रिपल आईटी (IIIT Kota) में वर्ष 2022-23 के लिए नियमित कक्षाएं 31 दिसम्बर 2022 तक शुरू कर दी जाएगी। डॉ. गर्ग प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि ट्रिपल आईटी को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा, इसके अंतर्गत ट्रिपल आईटी में भारत सरकार की 50 प्रतिशत, राज्य सरकार की 35 प्रतिशत व चार निजी क्षेत्र की कंपनियों की 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार ने अपना बकाया पैसा दे दिया है, जबकि चार में से एक जिनी कम्पनी का बकाया पैसा देना बाकी है।

इससे पहले डॉ. गर्ग ने सदस्य संदीप शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्रिपल आईटी चरण अ के लिए निर्माण कार्य 1 अक्टूबर 2020 एवं चरण ब के निर्माण का कार्य 4 जनवरी 2021 से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कोटा, की शाषी परिषद की 24 फरवरी 2022 को सम्पन्न आठवीं बैठक में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्माण का कार्य में गति लाने एवं संस्थान को फर्नीचर एवं फिक्सचर्स, मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद तथा लेबोरेट्ररी आदि की स्थापना का कार्य आवश्यक रूप से 30 सितम्बर 2022 तक पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये है ताकि 31 दिसम्बर 2022 तक संस्थान कोटा में स्थानांनतरित कर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जा सके। उन्होंने निमार्ण कार्य की प्रगति का विवरण सदन के पटल पर रखा।

डॉ. गर्ग ने बताया कि ट्रिपल आईटी की शाषी परिषद की दिनांक 24 फरवरी 2022 को सम्पन्न आठवीं बैठक की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने शासी मण्डल की ओर से केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य नियत समय पर पूर्ण रूपेण पूरा करने के लिए पाबन्द किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण किए जाने हेतु संस्थान द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की क्लोज मॅानीटरिंग करते हुए मुख्य सचिव को समय-समय पर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता से अवगत कराते रहने के लिए एवं संस्थान के संचालन की प्रक्रिया में शामिल सभी अवयवों को अनिवार्य रूप से इस परिसर निर्माण के पूर्ण होने से पूर्व ही पूरा करने हेतु पाबन्द किया गया है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक एव अशैक्षणिक स्टाफ की भर्ती हेतु नियम जल्द भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय से अनुमोदित कर बोर्ड को प्रस्तुत किये जाएंगे ताकि 31 दिसम्बर 2022 तक समस्त भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा सके एवं संस्थान की समस्त प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक गतिविधियां आगामी शैक्षणिक सत्र  2022-23 में स्थाई कैंपस कोटा से संचालित किया जा सके।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें