Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 15 मार्च 2022

RBI Assistant Exam 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, 26 और 27 मार्च को होंगी परीक्षाएं



 RBI Assistant Exam 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, 26 और 27 मार्च को होंगी परीक्षाएं

RBI Assistant Admit Card 2022: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 08 मार्च 2022 को 950 असिस्टेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है, उन्हें बता दें, परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मार्च को किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, RBI असिस्टेंट एडमिट कार्ड लिंक 15 मार्च या 16 मार्च 2022 को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जल्द ही आने की उम्मीद है। हालांकि, एडमिट कार्ड की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी  जारी नहीं की गई है।बता दें,  RBI असिस्टेंट परीक्षा 2022 देश भर में पश्चिम, दक्षिण, उत्तर और पूर्वी क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। वहीं इस परीक्षा का परिणाम अप्रैल महीने में जारी हो सकता है।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Assistant Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘Current Vacancies’  के सेक्शन में जाकर ‘Call letter’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब ‘Admission Letters, other guidelines and information handouts for the Recruitment examination of Assistant’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ऐसा होगा RBI असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। जो मई 2022 में आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। मुख्य ऑनलाइन परीक्षा से अनंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) (language proficiency test) से होकर गुजरना होगा।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें