Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 21 सितंबर 2022

RSMSSB CET Notification 2022 : राजस्थान सीईटी का नोटिफिकेशन जारी, 3000 पदों पर होगी भर्ती



 RSMSSB CET Notification 2022 : राजस्थान सीईटी का नोटिफिकेशन जारी, 3000 पदों पर होगी भर्ती

Rajasthan CET 2022 , RSMSSB CET Notification 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को राजस्थान सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 8 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें 2996 पदों पर भर्ती की जाएंगी। सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2022 है।

विभाग, पद का नाम और वैकेंसी 

गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर - 43

जल संसाधन विभाग - जिलेदार -    -- 

             पटवारी - 272

कोष व लेखा विभाग - कनिष्ठ लेखाकार - 1923

राजस्व मंडल - तहसील राजस्व लेखाकार - 198

महिला अधिकारिता - पर्ववेक्षक - 176

समेकित बाल विकास सेवाएं - पर्यवेक्षक - ---

कारागार विभाग - उप जेलर - 49

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - छात्रावास अधीक्षक ग्रेड - II - 335

आयु सीमा में छूट के नियम

  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष - 5 वर्ष 
  • सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
  • राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग - 450 रुपये

नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये

एससी व एसटी - 250 रुपये 

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

कब होगी परीक्षा 

ग्रेजुएशन लेवल के सीईटी का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2022 के बीच होगा। परीक्षा कई शिफ्टों में होगी इसलिए इसमें नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम 3 घंटे का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे।


Rajasthan CETRSMSSB

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें