Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

RSMSSB CET 2022 : ग्रेजुएट लेवल के राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 3000 पदों पर होगी भर्ती


 

RSMSSB CET 2022 : ग्रेजुएट लेवल के राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 3000 पदों पर होगी भर्ती

RSMSSB CET 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेजुएट लेवल की राजस्थान सीईटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2022 थी जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2022 कर दिया गया है। राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 8 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें 2996 पदों पर भर्ती की जाएंगी। सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी। बोर्ड ने कहा है कि  जिन इच्छुक युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि 31 अक्टूबर का इंतजार किए बगैर जल्द से जल्द rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करें। 31 अक्टूबर के बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

विभाग, पद का नाम और वैकेंसी 

गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर - 43

जल संसाधन विभाग - जिलेदार -    -- 

पटवारी - 272

कोष व लेखा विभाग - कनिष्ठ लेखाकार - 1923

राजस्व मंडल - तहसील राजस्व लेखाकार - 198

महिला अधिकारिता - पर्ववेक्षक - 176

समेकित बाल विकास सेवाएं - पर्यवेक्षक - ---

कारागार विभाग - उप जेलर - 49

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - छात्रावास अधीक्षक ग्रेड - II - 335

आयु सीमा में छूट के नियम

- राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष - 5 वर्ष 

- सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष

- राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग - 450 रुपये

नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये

एससी व एसटी - 250 रुपये

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 


मुख्य बिंदु

- सीईटी परिणाम के बाद हर पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। कुल पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

- ध्यान रहे यह सीईटी की ग्रेजुएशन स्तर की नौकरियों की विज्ञप्ति है। 12वीं के स्तर वाली विज्ञप्ति भी जल्द ही जारी होगी। 

- यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित होगी।

- सीईटी में शामिल होने के अवसरों पर रोक नहीं। 

- भविष्य में फिर से बैठकर अपना स्कोर सुधार सकते हैं।

कब होगी परीक्षा 

ग्रेजुएशन लेवल के सीईटी का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2022 के बीच होगा। परीक्षा कई शिफ्टों में होगी इसलिए इसमें नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम 3 घंटे का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें