MPPEB Group 3 Recruitment Exam: एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड peb.mp.gov.in पर जारी, देखिए डायरेक्ट लिंक
MPPEB Group 3 Recruitment Exam: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप-3 के पदों सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, समयपाल और अन्य पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए डाउनलोड किए जा सकते हैं।
एमपीपीईबी की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप 3 भर्ती में उप इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, समयपाल और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए होने वाली संयुक्त परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। पेपर कोड F और G के एडमिट जारी नहीं किए गए। एफ और जी कोड वालों के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
Direct link to download the admit card
ग्रुप 3 के एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें:
आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक “प्रवेश पत्र - समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें