UPSSSC PET Result 2022 Date: 25 लाख उम्मीदवारों को UPSSSC PET रिजल्ट का इंतजार, इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक
UPSSSC PET Result 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी-2022) का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पीईटी 2022 में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जो अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस संबंध में आयोग की ओर से जल्द ही कोई अपडेट दिया जा सकता है। पीईटी परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां livehindustan.com पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो पालियों हुई थी। परीक्षा की 'आंसर की' 20 अक्टूबर 2022 को जारी कर दी गईं थीं। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक या नवंबर के पहले सप्ताह तक पीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अभी भी अभ्यर्थियों को रिजल्ट इंतजार है।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के लिए करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन परीक्षा में केवल 25 लाख अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया था। यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो बाद में खोली जानी थी, हालांकि अभी तक आयोग की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। लेकिन परीक्षा के आयोजन व आंसर की जारी होने के बाद 15 दिन से ज्यादा का वक्त निकल गया है ऐसे में उम्मीद है कि पीईटी का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ने यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी बार पीईटी परीक्षा कराई है। पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ग्रुप सी की भर्तियों के विज्ञापन निकालकर आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आयोग की ओर से भविष्य में निकलने वाली ग्रुप सी भर्तियों की परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पीईटी में सफलता प्राप्त करना जरूरी है।
UPSSSC PET Result 2022 ऐसे करें चेक
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
- इसके बाद UPSSSC PET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक विवरण दर्ज करें.
- आपका UPSSSC PET Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- UPSSSC PET Result 2022 चेक करें और इसे सेव करें.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें