CBSE Pre Board exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर कक्षा 10 और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1 जनवरी 2023 से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू करने की सारिणी जारी की है। बोर्ड ने यह इसके बारे में व परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी के लिए cbse.gov.in पर जांचने की जानकारी दी है। बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू करेगा और 15 फरवरी तक इसे करना होगा। इसके लिए बोर्ड ने दिशा निर्देश भी जारी किया है। सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले अपना पाठ्यक्रम पूरा करना होगा।
स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले लैब में काम आने वाला सभी जरूरी सामान और आंतरिक परीक्षा कराने वाले परीक्षक की ड्यूटी चार्ट तैयार कर लें। स्कूलों को बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले सभी छात्रों व अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दें। स्कूलों को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी यही नहीं उनके विषय आदि को पुन: जांच करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर प्रयोगात्मक किताबें या परीक्षा में काम आने वाली किसी भी चीज में कमी है तो उसकी जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय को दें।बोर्ड ने यह भी कहा है कि 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा में वह बाहरी परीक्षक नियुक्त करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें