Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

राजस्थान: पुरानी पेंशन योजना बहाली पर संयुक्त मंच ने की प्रेस वार्ता, NPS में मिलने वाली राशि को बताया बहुत कम

 





राजस्थान: पुरानी पेंशन योजना बहाली पर संयुक्त मंच ने की प्रेस वार्ता, NPS में मिलने वाली राशि को बताया बहुत कम

जयपुर: राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता की है, संयोजक मुकेश माथुर, सह संयोजक विनोद मेहता ने कहा कि नई पेंशन योजना में रिटायर कार्मिकों को नुकसान हो रहा है, NPS में जो राशि मिल रही, बहुत कम है,


जयपुर: 1 जनवरी 2004 और उसके बाद भर्ती हुए केन्द्रीय विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के उदेश्य से एक मंच पर आ गए हैं, नई दिल्ली में 21 जनवरी को संयुक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए निर्णय के तहत केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों ने एक संयुक्त मंच बनाया है, इसमें रेलवे, रक्षा, डाक, आरएमएस, राज्य कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक उपक्रम, रोडवेज, निगम आदि से संलग्न श्रमिक संगठन एवं एसोसिएशन शामिल हुए हैं.

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले आज केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. जयपुर जंक्शन स्थित नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यालय में बैठक हुई, बैठक में संयोजक मुकेश माथुर, सह-संयोजक विनोद मेहता, राम सिंह, राजेंद्र मीना, सियाराम, एस. आई. जैकब, महावीर सिहाग, बी. एम. सुण्डा, रजनीकान्त शर्मा, के. एस. अहलावत, मुकेश चतुर्वेदी, सौरभ दीक्षित सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में यह तय किया गया कि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली के उद्देश्य से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन अभियान चलाया जाएगा.

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों की रणनीति


10 से 20 फरवरी तक राष्ट्रपति के नाम 3 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षरयुक्त अपील भेजी जाएगी


रेलवे कार्यालयों में विभिन्न जिलों, स्टेशन, यूनिट में हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे


21 फरवरी को विभिन्न यूनिटों पर प्रदर्शन किए जाएंगे


21 मार्च को जिला स्तर पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा


21 अप्रैल को विभिन्न यूनिटों पर सभाएं आयोजित की जाएंगी


21 मई को जिला स्तर पर परिवारजन को सम्मिलित करते हुए जुलूस निकाला जाएगा


21 जून को राज्य स्तर पर राजधानी में रैली आयोजित की जाएगी


जुलाई-अगस्त में मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में विशाल रैली आयोजित होगी


सितम्बर में राष्ट्रीय एनजेसीए की मीटिंग में भावी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें