Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

Join Indian Army Bharti rally 2021: हरियाणा के रोहतक और चरखी-दादरी में सैनिक जीडी, क्लर्क भर्ती का नोफिकेशन जारी



 Join Indian Army Bharti rally 2021: हरियाणा के रोहतक और चरखी-दादरी में सैनिक जीडी, क्लर्क भर्ती का नोफिकेशन जारी

Join Indian Army Bharti rally 2021: भारतीय सेना ने हरियाणा के एआरओ रोहतक और चरखी-दादरी में होने वाली सैनिक भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी किया है। सेना भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, रोहतक में भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त से 03 सितंबर 2021 के बीच होगा वहीं चरखी-दादरी में 14 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना की इस भर्ती में सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्नीशियन और सैनिक नर्स के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

चरखी-दादरी में चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के अभ्यर्थी भाग लेंगे वहीं एआरओ रोहतक में रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सेना भर्ती रैली में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उनकी ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। ध्यान रखें कि रैली ग्राउंड में प्रवेश एडमिट कार्ड से ही दिया जाएगा। रैली ग्राउंड में पहंचने का समय और तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Rohtak Army Bharti rally 2021 Notification

Charkhi Dadri Army Bharti rally 2021 Notification

सैनिक भर्ती के लिए जरूरी योग्यता -

सैनिक जीडी 

आयु सीमा- 17.5 साल से 21 साल, जन्म 1 अक्टूबर 2000 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो। अभ्यर्थी न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास हो।

सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर 

आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो। अभ्यर्थी को साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 अंकों के साथ पास होना चाहिए।

सैनिक टेक्नीशियन

आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो। 12वीं की परीक्षा पीसीएम और 50 फसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए।

सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट

आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।  12वीं की परीक्षा पीसीबी और 50 फसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। 

वेबसाइट - http://joinindianarmy.nic.in/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें