Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021: कंपनी सक्रेटरी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस icsi.edu पर जारी

 


आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021: कंपनी सक्रेटरी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस icsi.edu पर जारी

ICSI CS Exam 2021:  इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021 टाइम-टेबल को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा जून 2021 सत्र के लिए है। इस नोटिस के अनुसार, सीएस जून 2021 सत्र की परीक्षाएं 10 अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। आईसीएसआई सीएस जून सत्र की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर पूरा नोटिस चेक कर सकते हैं।

आईसीएसआई के नोटिस के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरी जून 2021 सत्र की परीक्षाएं 20 अगस्त को पहले से निर्धारित परीक्षा टाइम-टेबल के अनुसार होंगी, परीक्षा टाइम-टेबल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

इंस्टीट्यूट ने सीएस परीक्षा के लिए ऑप्ट आउट ऑप्शन भी 20 अगस्त 2021 के लिए एक्टिव कर दिया है। जो कैंडीडेट्स जून परीक्षा से दिसंबर परीक्षा के लिए ऑप्ट आउट चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ऑप्ट आउट एक्टिव कर सकते हैं।


जिन अभ्यर्थियों ने इंस्टीट्यूट को  कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट भेजी है उनके लिए ऑप्ट आउट 21 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक चुन सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें