Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 14 अगस्त 2021

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीए और सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव

 


लखनऊ विश्वविद्यालय : बीए और सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव

लखनऊ विश्वविद्यालय की बीए वार्षिक अन्तिम वर्ष, बीए अन्तिम सेमेस्टर की तिथि में मोहर्रम की वजह से बदलाव किया गया है। 20 अगस्त  की परीक्षा को आगे के दिनों में कर दिया गया है। बीए अन्तिम वर्ष के अन्तर्गत 20 अगस्त को जियोग्राफी और होम साइंस की परीक्षा प्रस्तावित थी जो अब 21 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे की पाली में होगी। बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा के अन्तर्गत 20 को जियोग्राफी और फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा अब 23 अगस्त को होगी ।


केन्द्रीकृत प्रक्रिया के लिए 31 तक आवेदन
 
लखनऊ विश्वविद्यालय में साल 2020 में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया था और पूरी प्रक्रिया को केंद्रीकृत कर विश्वविद्यालय के विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए भी द्वार खोले गए थे। इस प्रक्रिया में 119 पाठ्यक्रमों के लिए इस वर्ष 2021-22 के अकादमिक सत्र के लिए 52 महाविद्यालयों ने आवेदन किए हैं। महाविद्यालय 31 अगस्त आवेदन कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें