Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

डीबीएसई को मिली परीक्षा आयोजन की मंजूरी,अन्य शैक्षणिक बोर्डों की तरह मान्य होंगे प्रमाणपत्र



 डीबीएसई को मिली परीक्षा आयोजन की मंजूरी,अन्य शैक्षणिक बोर्डों की तरह मान्य होंगे प्रमाणपत्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नव गठित शैक्षणिक बोर्ड यानी दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) को परीक्षाओं के आयोजन की मंजूरी मिल गई है। अब डीबीएसई की तरफ से जारी प्रमाणपत्र भी सीबीएसई समेत अन्य शैक्षणिक बोर्डों की तरह ही मान्य होगा।जिसके आधार पर डीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों व शिक्षा संस्थानों में आसानी से दाखिला ले सकेंगे।

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं के आयोजन के लिए मिली मंजूरी

डीबीएसई को ''काउंसिल ऑफ बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया की तरफ से मान्यता दी गई है। जिसके तहत अब डीबीएसई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का आयोजन करा सकेगा और डीबीएसई की तरफ से जारी किए गए प्रमाणपत्र कांउसिल के अन्य सदस्य-बोर्डों के प्रमाणपत्रों के बराबर होंगे। ''काउंसिल ऑफ बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया भारत में स्कूली शिक्षा बोर्डों की मान्यता को सत्यापित करती है। इससे पहले एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) जो एक इंटर-यूनिवर्सिटी संगठन है जो भारत में विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है ने डीबीएसई के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसके बाद से दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को सीबीएसई और भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के समकक्ष माना जाएगा।

इस साल से ही डीबीएसई की शुरुआत, 30 स्कूल संबद्ध किए गए

दिल्ली सरकार ने इसी साल से डीबीएसई की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य साल के अंत में एक बार होने वाली परीक्षा और रटने पर आधारित परीक्षा प्रणाली को खत्म कर लगातार चलने वाली मूल्यांकन पद्धति तैयार करना है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 30 स्कूलों को डीबीएसई से संबद्ध किया गया है। समय के साथ दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों को डीबीएसई के साथ जोड़ा जाएगा। डीबीएसई ने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) के नॉलेज पार्टनरशिप में काम करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में दिल्ली के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के पास भी खुद को डीबीएसई से संबद्ध कराने का विकल्प होगा।

दो दिनों में विशेष दक्षता वाले स्कूलों में दाखिला के लिए 7500 से अधिक आवेदन

दिल्ली सरकार ने इस सत्र से दिल्ली में विशेष दक्षता वाले 20 स्कूल शुरु किए हैं। जिसके तहत 13 राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय और 7 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को दक्षता वाले स्कूलों में बदला गया है। इन स्कूलों में दाखिला के लिए शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु की कीाी। 9वीं और 11वीं कक्षा की तकरीबन 1600 सीटों में दाखिला के लिए आमंत्रित किए गए आवेदन के तहत दो दिनों में 7500 से छात्रों ने दाखिला के लिए आवेदन किए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें