Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

CSJMU : इंटर्नशिप कराने का जिम्मा विश्वविद्यालय का होगा



CSJMU : इंटर्नशिप कराने का जिम्मा विश्वविद्यालय का होगा

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) अब छात्रों को पढ़ाने के साथ इंटर्नशिप भी कराएगा। छात्रों को अब इंटर्नशिप के लिए इंडस्ट्री दर इंडस्ट्री भटकना नहीं होगा। विश्वविद्यालय अधिकतर छात्रों को कैम्पस में ही इंटर्नशिप कराएगा। जिन छात्रों को इंडस्ट्री की आवश्यकता होगी, उन्हें नजदीक की इंडस्ट्री भेजा जाएगा। इसके लिए विवि अप्रेंटिशिप बोर्ड से भी करार करेगा। इंटर्नशिप में छात्रों का किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए विवि ने मानदेय भी तय कर दिया है।

सीएसजेएमयू ने इस सत्र से नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। इसके तहत अधिकांश पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करनी होगी। इसके लिए विवि ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रयोगशाला में छात्रों को इंटर्नशिप कराने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए उन्हें 2000 रुपए प्रति माह मानदेय भी दिया जाएगा। 

यह इंटर्नशिप 6 माह की होगी। वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों की इंटर्नशिप 11 माह की होगी और उन्हें 8000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए विवि एक पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों को उचित जानकारी भी मिल सकेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी विभागों को संबंधित इंडस्ट्री के साथ समझौता करने का निर्देश दिया है। जिससे छात्रों को इंटर्नशिप व प्लेसमेंट का लाभ मिल सके। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें