Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन की कट ऑफ 1 अक्टूबर को हो सकती है जारी

 DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन की कट ऑफ 1 अक्टूबर को हो सकती है जारी

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन की कट ऑफ 1 अक्टूबर को हो सकती है जारी


दिल्ली विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए कट ऑफ 1 अक्टूबर को जारी कर सकता है। इसके साथ ही 70,00 यूजी सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। सीबीएसई के नतीजे आने के करीब एक महीने बाद ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। सभी कॉलेज 1 अक्टूबर 2021 की शाम 5.00 बजे तक पहली कट ऑफ जारी करेंगे। इसके बाद 2 और 3 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी।


इससे पहले यूनिवर्सिटी ने घोषणा की थी कि पहली कट ऑफ 8-9 सितंबर के बीच जारी की जाएगी। पिंकी शर्मा डीन ऑफ एडमिशन का कहना है कि हमने अभी तारीखें कंफर्म नहीं की, लेकिन कट ऑफ अक्टबर के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।उन्होंने बताया कि  सीबीएसई इंप्रूवमेंट एग्जाम, एंट्रेंस एग्जाम, डीयूईटी जो एक अक्टूबर को खत्म होगा जैसे कई महत्वपूर्ण कारण इसके पीछे हैं।

सीनियर अधिकारियों के डेटा के मुताबिक  1,47,435 स्टूडेंट्स की तरफ से  3,18,158 रजिस्ट्रेशन पूरी प्रक्रिया तक किए गए हैं। इनमें 82,155 छात्राएं और 65,507 छात्र है।20,000 से ज्यादा एप्लीकेशन एनसीआर से हैं। 1,21,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई स्कूलों के हैं। पीजी के लिए  1,37,084 रजिस्ट्रेशन मिले हैं। एडमिशन चेयरपर्सन राजीव गुप्ता का कहना है कि रजिस्ट्रेसन के लिए समयसीमा को 31 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। रिजल्ट घोषित नहीं की कैटगरी स्टूडेंट्स भर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें