Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 29 नवंबर 2021

CGPSC Chhattisgarh PCS 2021 : डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर समेत 171 पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट करें आवेदन



 CGPSC Chhattisgarh PCS 2021 : डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर समेत 171 पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट करें आवेदन

CGPSC PCS 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 ( Chhattisgarh CGPSC  PCS Notification 2021 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 171 अहम वैकेंसी भरी जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा डीएसपी के 30 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 15 पद हैं। फाइनेंस ऑफिसर के 10 और सहायक संचालक भू अभिलेख के 10, नायब तहसीलदार के 30 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर 1 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021 है।  

171 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिए 54 पद, अनुसूचित जाति के लिए 23, ओबीसी के लिए 25 पद आरक्षित हैं। 69 पद अनारक्षित हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। वहीं 100 रुपए फीस के साथ सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा सकेगा। 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा 

डीएसपी के लिए 21 से 28 साल। अन्य पदों के लिए 21 से 30 साल। राज्य के नागरिकों के लिए आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षण प्राप्त उम्मीदवार 45 साल की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

चयन

चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा 13 फरवरी, 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। मेन्स परीक्षा 26 से 29 मई 2022 तक होगी। 

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 300 रुपए। अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें