Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

MNNIT : BTech कोर्स के सभी ब्रांचों की सीटें फुल, दाखिले पर लगा विराम

 


MNNIT : BTech कोर्स के सभी ब्रांचों की सीटें फुल, दाखिले पर लगा विराम

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के बीटेक पाठ्यक्रम में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में दाखिले की प्रक्रिया पर विराम लग गया है। संस्थान में इस बार सिर्फ आठ ब्रांचों में ही प्रवेश लिए गए हैं। जबकि इससे पहले संस्थान में बीटेक के नौ प्रोग्राम संचालित किए जा रहे थे। बीटेक के आठ ब्रांचों के 1074 सीटों के सापेक्ष 1073 प्रवेश हुए हैं। इसमें 859 छात्र और 214 छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही अगल-अलग देशों के 50 छात्रों ने प्रवेश लिया है। 

इस बार कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में 325 छात्रों ने प्रवेश लिया है। बता दें, नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में संस्थान के बीटेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में प्रवेश बंद कर दिया गया है। आईटी ब्रांच की सभी 110 सीटें बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस में मर्ज कर प्रवेश लिया गया है। 

डीन एकेडमिक प्रो. आरके सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में बीटेक के इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल, प्रोडेक्शन इंजीनियरिंग ब्रांचों में प्रवेश लिया गया है। संस्थान के आठ ब्रांचों के 1074 सीटों के सापेक्ष 1073 प्रवेश हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें