Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 12 दिसंबर 2021

UP Police Constable Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 25,000 सिपाही पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए इन विषयों की करनी होगी पक्की तैयारी



 UP Police Constable Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 25,000 सिपाही पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए इन विषयों की करनी होगी पक्की तैयारी

यूपी पुलिस में जल्द ही 25,000 नए कांस्टेबल जवानों की भर्ती किए जाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी  पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने को लेकर प्रस्ताव भी भेज दिया है। राज्य सरकार  की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी।  ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

किन-किन सब्जेक्ट्स की करनी होगी तैयारी 

उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 नंबर की एक लिखित परीक्षा देनी होती है। यह एग्जाम वस्तुनिष्ट प्रकार का होता है। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान,  संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि और बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 150 प्रश्न  पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानि 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर नई भर्ती के सिलेबस में किसी तरह का बदलाव होता है तो उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

सिपाही बनने के लिए इन पाँच पड़ाव को करना होगा पार 

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

जानिए अब  तक पिछली भर्ती का कितना रहा है कटऑफ

श्रेणी                                 पिछला कटऑफ (कुल अंक 300 )

सामान्य वर्ग                        185.34 

अन्य पिछड़ा वर्ग                  172.32 

अनुसूचित जाति                   145 .39 

अनुसूचित जनजाति              114.19 

इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों व अतिरिक्त आरक्षण वाले कैंडिडेट्स का कटऑफ देखने या किसी भी तरह का संशय होने की स्थिति में उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा जल्द ही आने वाले इस भर्ती में आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा या नहीं इस बात की स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना पडेगा।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें