Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

UP Police SI Exam Answer Key 2021: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी को लेकर जारी किया अहम नोटिस

 

UP Police SI Exam Answer Key 2021: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी को लेकर जारी किया अहम नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती  के लिए हो रही ऑनलाइन लिखित परीक्षा आज समाप्त हो गई हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षाओं का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 के बीच तीन चरणों में परीक्षाएं हुईं थी। पहला चरण 12 से 17 नवंबर, दूसरा चरण 20 से 25 नवंबर और तीसरा चरण 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक। परीक्षाएं तीन शिफ्ट में हुई थीं। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी 12.30 बजे से 2.30 बजे और तीसरी 4 बजे से 6 बजे तक हुई थीं। परीक्षाएं समाप्त होते ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी को लेकर जारी अहम नोटिस जारी कर दिया है।    

UP Police SI Exam Answer Key 2021 Notice

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार प्रत्येक पाली के प्रश्न- पत्रों की आंसर की शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर प्रकाशित करते हुए अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति आमंत्रित की जाएंगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उक्त परीक्षा के अभ्यर्थीयों से बोर्ड की वेबसाइट  http://uppbpb.gov.in का निरंतर अवलोकन करने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें