NEET PG Counselling 2021: आवेदन करने से पहले तैयार रखें ये 7 डॉक्यूमेंट्स
NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET पोस्टग्रेजुएट स्कोर के आधार पर MD, MS और MDS सीटों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए राउंड 1 12 जनवरी से 17 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के बाद छात्रों को उम्मीदवारों को प्रदान की गई सूची में से अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स का चयन करना होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऑप्शन 13 जनवरी से 17 जनवरी, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।इंटरनल आवेदकों का वेरिफिकेशन 18 से 19 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा और सीट आवंटन परिणाम 22 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2021 round 1 registration: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
नीट पीजी 2021 मार्कशीट
नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
शैक्षिक प्रमाण पत्र (कक्षा 12 की मार्कशीट और कक्षा 10 की मार्कशीट)
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
आधार कार्ड और एक अन्य आईडी प्रूफ
इस साल MCC NEET PG 2021 के लिए AIQ काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा: AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड। इसके अलावा, 2020 में किए गए AIQ के दूसरे राउंड के पूरा होने के बाद कोई भी सीट संबंधित राज्यों को वापस नहीं की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें