Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 12 जनवरी 2022

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए किस मोड में कितने अंकों की कराई जाएगी परीक्षा, जानिए कब से कर सकेंगे आवेदन



 UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए किस मोड में कितने अंकों की कराई जाएगी परीक्षा, जानिए कब से कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में आरक्षी नागरिक पुलिस (Constable) के 26,000 पदों पर भर्ती कराए जाने के आधिकारिक संकेत दे दिए हैं। इसके लिए भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम कराने की दृष्टि से मानदंड पूरा करने वाली एजेंसियों से ऑनलाइन निविदाएं मंगाई गई हैं। जिसके लिए संस्थाओं के संचालक 27 जनवरी तक ओपन टेंडर के माध्यम से अपनी निविदा डाल सकते हैं। 

इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं, जहां भर्ती बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई हैं। इस अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के अंतगर्त आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व 172 पद फायरमैन के भरे जाएंगे। हालांकि, इसकी आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो जाएगी, इस बारे में अभी तक ऐसी  कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए युवाओं को भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

कैसे होगी परीक्षा  

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जनवरी महीने के अंत तक सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड के जरिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस भर्ती को लेकर इतना तो स्पष्ट है कि यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में  साझा कर दी है।

कितने अंकों का होता है यह एग्जाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। 

 इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

ऐसे में यदि आप भी कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती पाना चाहते हैं तो आपको अपनी परीक्षा की तैयारी आज से ही शुरु कर देनी चाहिए। नीचे हमने आपके लिए कुछ ऐसे प्रश्न साझा करें है जो पिछली परीक्षा में भी पूछे गए थे और इस वर्ष होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में भी रिपीट किए जा सकते हैं।

UP Constable Previous Year Question

1. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। निश्चल और सरल बचपन की खुशियाँ चेहरे पर तैर रहा हैं।

चेहरे पर

तैर रहा हैं

बचपन की खुशियाँ

निश्चल और सरल

उत्तर : 2

2. जब वह मुझसे मिलती थी तब मेरे चरणों छूने का प्रयास करती थी।

चरण छूने का

चरणों छूना का

चरण छूना के

चरणें छूने का

उत्तर : 1

3. जिसमें जानने की इच्छा हो

जिज्ञासु

पिपासु

लोलुप

जानकारी

उत्तर : 1

4. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा

नाचना

व्यवहार

घूमना

सोना

उत्तर : 2

5. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा

नौकरी

बाजार

घर

अवसर

उत्तर : 4

6. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा

अमृत

कीचड़

पानी

दूध

उत्तर : 1

7. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा

कान

आँख

उँगलियाँ

नाक

उत्तर : 3

8. दिए गए शब्द का विलोम चुनें।

अधर

अति

बढ़िया

अधम

उत्तर : 4

दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।

9. सरस्वती

नेत्री

माता

शारदा

देवी

उत्तर : 3

10. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

कम काम करना

तेल के कुएँ से तेल बाहर निकालना

बहुत अधिक काम करा लेना

कम काम लेना

उत्तर : 1


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें