Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 24 जनवरी 2022

UPPBPB Constable Recruitment Result 2021: यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल मृतक आश्रित भर्ती 2021 का चयन परिणाम घोषित



 UPPBPB Constable Recruitment Result 2021: यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल मृतक आश्रित भर्ती 2021 का चयन परिणाम घोषित

UPPBPB Constable Recruitment Result 2021: उत्तर प्रदेश पुसिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) , लखनऊ ने मृतक आश्रित कोटे से आरक्षी नागरिक पुलिस (Constable Civil), भर्ती 2021 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, मृतक आश्रित आरक्षी के रूप में नागरिक पुलिस के 49 पदों, आरक्षी 34 पदों और आरक्षी 21 पदों पर भर्ती 2021 का चयन परिणाम जारी किया गया है।

यूपी पुलिस मृतक आश्रित आरक्षी (Constable) भर्ती 2021 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट/रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Civil 49 Post Result 2021 Link

UP Police Constable Civil 34 Post Result 2021 Link

UP Police Constable Civil 21 Post Result 2021 Link

मृतक आश्रित आरक्षी के रूप में नागरिक पुलिस के 49 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 जून 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के आधार पर 28 जुलाई को परिणाम जारी किया जा चुका है लेकिन कुछ अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में  अनुपस्थित रहने के कारण शेष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट अलग से जारी किया गया है। 

वेबसाइट- http://uppbpb.gov.in/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें