Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 19 जनवरी 2022

UPTET : यूपीटीईटी परीक्षा में बीटीसी बीएड सर्टिफिकेट लाने को लेकर ये है नियम



 UPTET : यूपीटीईटी परीक्षा में बीटीसी बीएड सर्टिफिकेट लाने को लेकर ये है नियम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (टीईटी) 23 जनवरी को लखनऊ के 99 केन्द्रों पर सख्त सुरक्षा के साथ होगी। लखनऊ में 80,604 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बीते दिनों हुई टीईटी परीक्षा को पहली पाली में शुरू होने के बाद स्थगित कर दिया गया था क्योंकि तीन शहरों में व्हा‌ट्सएप पर पेपर लीक होने की जानकारी आ गई थी। इसके बाद से शासन के लिए परीक्षा को शुचितापूर्ण रूप से कराना चुनौती थी। 23 जनवरी के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ ही सर्विलांस सेल और परीक्षा पर्यवेक्षक और निरीक्षकों ने कमर कस ली है। परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी निगरानी के साथ ही परीक्षार्थियों को सघन जांच से गुजरना होगा। डीआईओएस डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि लखनऊ में टीईटी के लिए 99 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। 

पहली पाली 10 से 12.30 बजे में 47,349 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में कक्षा एक से पांच तक शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी प्रश्न पत्र हल करेंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर ढाई बज से शाम पांच बजे में 33,255 अभ्यर्थी कक्षा छह से आठ के शिक्षक बनने के लिए परीक्षा देंगे। 

कोरोना के बीच परीक्षा चुनौती

कोरोना संक्रमण के बीच टीईटी परीक्षा को आयोजित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल की निगरानी सख्ती के साथ की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अभ्यर्थी मास्क लगाकार परीक्षा देंगे। सैनिटाजइर प्रत्येक केन्द्र पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षाओं से पूर्व, पहली पाली और दूसरी पाली पर परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कमरे को सैनिटाइज कराया जाएगा। 

9.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं

डीआईओएस अमरकांत सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा समय से आधा घंटा पूर्व हर दशा में परीक्षा केन्द्र के अन्दर होना होगा। पहली पाली में 9.30 और दूसरी पाली में दो बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों के अभिलेख पूर्ण नहीं होंगे उन्हे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दस्तावेज सक्षम अधिकारियों से वेरिफाइड होना चाहिए। बीटीसी या बीएड के प्रमाण पत्र ओरिजनल है तो ठीक है नहीं तो सक्षम अधिकारी द्वारा वेरीफाई होने आवश्यक है।

स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ होगा वीडियो कैमेरा

टीईटी 2021 परीक्षा के प्रत्येक बिन्दु पर नजर रखने के लिए हर केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्टेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ एक वीडियो कैमरा परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने के बाद की प्रक्रिया पूरी करने तक रहेगा। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रशासन का एक अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में रहेंगे। प्रत्येक तीन परीक्षा केन्द्रों पर एक सचल दल की निगरानी होगी। सभी केन्द्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था होगी।

  • यूपीटीईटी परीक्षा 2021 पर एक नजर
  • लखनऊ शहर में बने परीक्षा केन्द्र: 99
  • पहली पाली में अभ्यर्थी- 47349
  •  दूसरी पाली में अभ्यर्थी - 33255
  •  परीक्षा से कितने समय पूर्व तक प्रवेश: 30 मिनट
  • प्रत्येक केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट
  • प्रत्येक केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक
  • स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ रहेगा वीडियोग्राफर

परीक्षा स्थगित की मांग

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच टीईटी परीक्षा आयोजित करने का सोशल साइट पर विरोध हो रहा है। परीक्षार्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने तक परीक्षा को स्थगित किया जाए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने खुद को संक्रमित बताते हुए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट भी सोशल साइट पर साझा की है। अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा स्थगित की जाए क्योंकि अगर कोई कोरोना संक्रमित परीक्षा के दौरान होता है तो इसके जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें