Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

MPPSC PCS 2022 Dates : दिसंबर में जारी होगा एमपी पीसीएस का नोटिफिकेशन, जानें कब होगी परीक्षा


 

MPPSC PCS 2022 Dates : दिसंबर में जारी होगा एमपी पीसीएस का नोटिफिकेशन, जानें कब होगी परीक्षा

MPPSC PCS 2022 Dates : मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 ( MPPSC PCS 2022 )  का नोटिफिकेशन इस साल दिसंबर में जारी होगा, जबकि जनवरी 2023 में प्रारंभिक परीक्षा होगा। फरवरी 2023 में रिजल्ट जारी होगा। अप्रैल 2023 में मुख्य परीक्षा होगी जिसका मई में परिणाम आएगा। जुलाई 2023 में इंटरव्यू होंगे। अगस्त में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में जारी किए गए कैलेंडर से ये तारीखें सामने आई हैं। 

MPPSC PCS 2021

राज्य सेवा परीक्षा 2021 में भी बदलाव हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा 19 जून को होगी। जुलाई में रिजल्ट आएगा। मुख्य परीक्षा 24 से 29 नवंबर तक होगी। इसका रिजल्ट फरवरी में जारी होगा। अप्रैल में इंटरव्यू होंगे। मई में फाइनल लिस्ट जारी होगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक 19 जून को होगी। रिजल्ट जुलाई में घोषित होगा। मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। रिजल्ट दिसंबर में जारी होगा जबकि फरवरी में इंटरव्यू आयोजित होंगे। मार्च में फाइनल लिस्ट जारी होगी।पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू अप्रैल में होंगे। जून में फाइनल लिस्ट आएगी। 



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें