Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 5 मार्च 2022

यूपी में सरकारी स्कूलों के बच्चे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी


 

 यूपी में सरकारी स्कूलों के बच्चे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी अब अंग्रेजी भाषा में फर्राटेदार बात कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि अंग्रेजी भाषा की जरूरत के मद्देनजर बच्चों को हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा में भी निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से दो चयनित शिक्षकों को हर सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिक्षक बच्चों को अंग्रेजी लिखने, पढ़ने और बोलने में दक्ष बनाएंगे। वर्तमान में स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य हो गया है। परिषदीय विद्यालयों में हिंदी माध्यम में पढ़ाई होती है, जबकि दूसरे बोर्ड के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है।ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। काफी अभिभावक अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में न पढ़ाने की मूल वजह अंग्रेजी को ही बताते हैं। इसके लिए संपर्क संस्था भी मदद करेगी।

एप की मदद से मिलेगा प्रशिक्षण

जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनय सिंह ने बताया कि शिक्षकों को एक विशेष किट दी जाएगी। इसमें लेसन प्लान, रबर अल्फाबेट, आडियो डिवाइस, वर्ड चार्ट, रबर से बने साइट वर्ड, थीम चार्ट, प्रोग्रेस चार्ट आदि सामग्री रहेगी। साथ ही संपर्क स्मार्टशाला एप की मदद से भी शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि बच्चों को खेल-खेल में आसानी से अंग्रेजी भाषा सिखाई जा सके। इसमें सिर्फ पुस्तक का इस्तेमाल नहीं होगा।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें